अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई बस, आधे यात्रियों को खरोंच तक नहीं आई
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। बस मे 26 यात्री सवार थे। एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई जबकि बाकी यात्रियों को खरोंच तक नहीं आई। बस पुल के नीचे गिरी हादसा बड़ा हो सकता था। लेकिन गनीमत रही कि बस में सवार मामूली रूप से ही यात्रियों को चोटें आई। फिलहाल घायलों को पास के निजी अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हादसा थाना खुटार के स्टेट हाईवे की है। यहां बीती रात पलिया से दिल्ली जा रही है रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पुल के गिर गई। बस की रफ्तार काफी तेज थी। जिसको ड्राईवर संभाल नही सका और पुलिस के नीचे पलट गई। बस 26 यात्री सवार थे। जिसमें एक दर्जन यात्री मामूली से घायल हो गए थे। जबकि बाकी यात्रियों को कोई भी चोट नही आई। घायल को पास के नीजी अस्पताल मे इलाज के बाद छुट्टी दे दी।
हालांकि बस पुल के नीचे गिरी जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद पुलिस भी करीब एक घंटे के देरी से पहुची थी।एसओ का कहना है कि बस पुल के नीचे पलटी थी। करीब आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई थी। जिन्होने नीजी अस्पताल में उपचार लेने के बाद आगे के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें- अपनी पॉकेट मनी से शुरू की शिक्षा देने की मुहिम, 1 हजार बच्चों को कर चुके है शिक्षित