bulldozer justice: अनुप्रिया पटेल ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का किया समर्थन, जातिगत जनगणना भी जरूरी
bulldozer justice Anupriya Patel: बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने समर्थन किया है। अनुप्रिया पटेल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुछ भी गलत नहीं कहा गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट ने जो हकीकत है वही कहा है। इसके अलावा अनुप्रिया पटेल द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने की भी मांग की गई। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जातीय जनगणना से किसी को कोई नुकसान नहीं होना है सभी को इसका समर्थन करना चाहिए।

शिक्षक भर्ती में पिछड़ों के साथ हुआ है अन्याय
दरअसल, केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल प्रयागराज में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं। कार्यकर्ताओं के सम्मेलन कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की।
मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती के मामले पर बोलते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती में पिछड़ों के साथ अन्याय हुआ है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पिछड़ों के साथ न्याय होनी चाहिए और इस बात को मैं काफी समय से कह रही हूं।
जातीय जनगणना भी है जरूरी
वह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा कहा गया कि जिन्हें आरक्षण नियमों की जानकारी नहीं है वही इसे लेकर गलतफहमी पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा की जाती है जनगणना कराई जानी चाहिए। जातिवार जनगणना के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस जाति की कितनी संख्या है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा की संख्या के बारे में जानकारी होने के बाद यह भी पता चलेगा की बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए उनके लिए क्या योजनाएं बनाई गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे लगता है की जातीय है जनगणना से किसी का नुकसान नहीं होने वाला है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उनसे सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने कहा कि सभी 10 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे। वही अपना दल द्वारा प्रत्याशी उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी से बात हो रही है अभी पूरी बात मीडिया से साझा नहीं की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications