शामली: हर वो इमारत गिरी जिसके नीचे लोगों ने लिया था आसरा, हादसे में 15 लोग घायल

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कई दिन की लगातार हो रही बारिश के कारण बाबरी क्षेत्र के भाजू गांव में एक मकान व चौपाल भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त मकान और चौपाल में मौजूद लोग मलबे के नीचे दब जाने से लोग घायल हो गए। घायलों की संख्या करीब 15 बताई जा रही है। घायलो को परिजनों ने शामली सरकारी चिकित्सालय व निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं कुछ लोगों को मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एस.डी.एम शामली व सी.ओ. सिटी ने सरकारी चिकित्सालय में पहुंच कर घायलों का हाल जाना।

शामली: हर वो इमारत गिरी जिसके नीचे लोगों ने लिया था आसरा, घटना में 15 लोग घायल

घटना जनपद शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भाजू की है। जहां पर कई दिनों से लगातार हो रही बारिश कुछ लोगों पर कहर बनकर बरसी है। जिसमे गांव के दो परिवारों के मकान भरभराकर गिर गए। जिससे परिवार के कुछ लोग गांव की ही हरिजन चौपाल में आकर रहने लगे। लेकिन बारिस के कहर ने उन्हें वहां भी नहीं बख्शा। रविवार रात को जब पीड़ित परिजन चौपाल में सौ रहे थे। उसी वक्त चौपाल की छत और चौपाल के पास बने कच्चे मकान के गिर जाने से करीब 15 लोग मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए।

चीख पुकार सुनकर ग्रामीणो व परिजनों ने उनको बाहर निकाला और आनन फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ लोगों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल और कुछ को निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में शामली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर एस.डी.एम.अरविंद कुमार और सीओ सिटी अशोक कुमार घायलों को देखने सरकारी चिकित्सालय में पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना।

शामली: हर वो इमारत गिरी जिसके नीचे लोगों ने लिया था आसरा, हादसे में 15 लोग घायल

ड्यूटी पर तैनात सरकारी चिकित्सक डा.रामनिवास ने बताया कि गांव भाजू में कोई हरिजन चौपाल है। वह गिर गई जिसमें कुछ लोग घायल हुए है। हमारे यहा तो 3 लोग आए है। जिसमे दो लोगों के हड्डियों के टूटने की आशंका है।

एसं.डी.एम.शामली अरविन्द्र कुमार ने बताया कि भाजू में छत गिरने से तीन लोग घायल है। किसी को उपरी चोट नही है, सभी चोटे अंदरुनी हैं। एक के सिर और दो के पैरों में चोट आई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। 14-15 लोगों के घायल होने की जानकारी हमे नहीं है लेकिन अगर ऐसी बात है, तो जानकारी मिलने पर उनका भी उपचार कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+