VIDEO: योगी सरकार ने जिस 'भ्रष्टाचारी' पुलिसवाले को बहाल किया, वो अब खुलेआम शराब पीते पकड़ा गया है
बुलंदशहर। बुलंदशहर में हाईवे पर तैनात पीसीआर वैन में ड्यूटी पर वर्दीधारी पुलिसकर्मियों का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। आश्चर्य की बात यह है कि वीडियों में पीसीआर वैन में शराब पीने वाला चालक ओंमकार सिंह यादव वर्ष 2017 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद भ्रष्टाचार के आरोपी कांस्टेबल ओंमकार सिंह को योगी सरकार में ही बहाल कर दिया गया।

बुलंदशहर के औरांगाबाद थाने में तैनात ओमकार सिंह और श्याम कुमार की 28 जनवरी की रात गढ-मेरठ हाईवे पर ड्यूटी थी। दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान हाईवे पर पीसीआर के आंदर बैठककर हाथ में जाम के गिलास छलका रहे थे। दोनों पुलिस कर्मियो को पीसीआर में बैठ कर शरब पीते देख किसी जागरुक व्यक्ति ने इनका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी मुनिराज ने मामले में संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि ओंमकार सिंह पर वर्ष 2017 में गौकशों से रिश्वत खोरी के आरोप में गुलावठी थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा कायम हुआ था और पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन एक महीने की जेल काटने के बाद जमनात पर रिहा हुए कांस्टेबल ओमकार सिंह को योगी सरकार में ही बहाल कर दिया गया। आश्चर्यजनक बात यह है कि आरोपी कांस्टेबल ओमंकार सिंह शराब पीते समय इतना निर्भीक है कि वो खुले आम कह रहा है कि उसे किसी अधिकारी का डर नही है, वो बुलन्दशहर के एसएसपी का भी भय नहीं है। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि मामला गंभीर है। कांस्टेबल ओमकार सिंह व श्याम कुमार को सस्पेंड कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications