घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले युवक को लोगों ने जूतों की माला पहनाई, गंजा कर पीटा

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कानून पर पब्लिक के हौसले भारी हैं। पब्लिक अपने मनमुताबिक आरोपियों को सजा देने लगी है, जैसे पुलिस प्रशासन पर तो लोगों को भरोसा ही नहीं रहा हो। ताजा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है जहां कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे मंजनू बता कर जमकर पिटाई शुरू कर दी साथ ही उसके सर के बाल तितर बितर कटवा दिए गए और गले में जूतों की माला डालकर शहर में जुलूस निकाला गया।

bulandshahar people beaten a boy

यह वारदात नगर क्षेत्र के खुर्जा गेट चौकी के सामने हुई और लोगों ने चौकी के सामने भी यह सब कुछ किया लेकिन पुलिस को पता ही नहीं चला। हंगामा 2 दिन पुराना है और काफी देर तक सड़कों पर हुआ। इस दौरान शहर के लोग तमाशबीन बने रहे और पुलिस भी मूकदर्शक रही। सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हो गई तब पुलिस को मामले की जानकारी हुई। पुलिस अब दावा कर रही है कि युवक की पिटाई करने वालों के खिलाफ युवक की तहरीर पर व युवक के खिलाफ घर में घुसने और छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+