बसपा ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के खास बच्चा पासी को बनाया पार्षद प्रत्याशी

इलाहाबाद। बहुजन समाज पार्टी ने इलाहाबाद नगर निगम में चुनाव लड़ने के लिये जिन प्रत्याशियों की घोषणा की है, उसमें एक चौंकाने वाला नाम भी है। वार्ड नंबर 1 से अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन के खास बच्चा पासी को बनाया पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है।

BSP Made aide of don Chhota Rajan candidate of civic poll in Allahabad

बच्चा पासी ने दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ अपनी हनक भी दिखाई और पूरे लाव लश्कर के साथ बसपा के चिन्ह पर ही नामांकन भी कर दिया है। बता दें कि बच्चा पासी 2006 में मुंबई में हुए कालाघोड़ा शूटआउट में फंसा था। राजन के लिये शूटर उपलब्ध कराने का आरोप बच्चा पर था।

जबकि इलाहाबाद में हत्या लूट रंगदारी अपहरण जैसे दर्जन से अधिक मुकदमे बच्चा पर दर्ज है। निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी की हनक अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मांकन करने के लिये वह दर्जनों गाड़ियों के खफिले के साथ हूटर बजाते हुये निकला लेकिन पुलिस बस तमाशबीन बनी रही। जब मीडिया में पुलिस की किरकिरी शुरू हुई तो जिला प्रशासन ने आचार संघिता के उल्लघन का केस दर्ज कराया।

BSP Made aide of don Chhota Rajan candidate of civic poll in Allahabad

एसएसपी आकाश ने बताया कि बच्चा के विरूद्ध मामला दर्ज कर नज़र रखी जा रही है । किसी भी अपराध में संस्तुति होते ही गिरफ्तारी की जायेगी। बता दें कि बच्चा ने धूमनगंज इलाके से पार्षद पद की उम्मीदवारी की है और यहां से पूर्व में भी वह बसपा के टिकट पर ही पार्षद रह चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+