Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी निकाय चुनाव: महिला सीट पर बीएसपी ने उतार दिया पुरुष उम्मीदवार

बसपा सुप्रीमों और पूर्व सीएम मायावती का हवाला देते हुए लिखा गया है कि बहन जी ने वरिष्ठ नेता निसार अहमद गुड्डू को कैंडिडेट बनाया है। जबकि इस सीट को इलेक्शन कमीशन ने महिला सीट घोषित किया है।

सुल्तानपुर। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) गुजरे असेम्बली इलेक्शन में करारी शिकस्त की मार से 6 महीने के बाद भी उबर नहीं पाई है। यही वजह है कि बसपा सुप्रीमों मायावती ने यहां निकाय चुनाव के दौरान महिला सीट पर पुरुष उम्मीदवार की घोषणा की है। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इलेक्शन कमीशन ने घोषित की महिला सीट

आपको बता दें कि जातीय परिसीमन के आधार पर निकाय चुनाव 2017 में इलेक्शन कमीशन ने जिला मुख्यालय की नगर पालिका सीट को महिला सीट घोषित किया है। जिसके बाद से बीजेपी और एसपी में मंथन भी चल रहा है। इस बीच बीएसपी की ओर से कैंडिडेट की घोषणा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने की है। उन्होंने अपने लेटर पैड पर बसपा सुप्रीमों और पूर्व सीएम मायावती का हवाला देते हुए लिखा है कि बहन जी ने वरिष्ठ नेता निसार अहमद गुड्डू को कैंडिडेट बनाया है। बड़ा सवाल ये है कि क्या बसपा सुप्रीमों को इतनी भी खबर नहीं है की जिले में महिला सीट घोषित की गई है।

BSP confused in UP Municipal Corporation Election 2017

हार के दर्द से नहीं उबरी बीएसपी

वहीं इस मामले पर बीजेपी जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह छनगू ने कहा की बीएसपी अभी हार के दर्द से उबर नहीं पाई है, इसलिए वो बौखलाई हुई है। वहीं इस मामले पर खुद बीएसपी के वरिष्ठ नेता निसार अहमद गुड्डू ने बातचीत में बताया कि उनकी पत्नी सायरा बानो को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कभी-कभी गलती हो जाती है जिसको इशू नहीं बनाना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+