Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बसपा सुपीमों मायावती के भतीजे आनंद की हो रही शादी, जानिए 'बहन जी' की होने वाली बहू कौन हैं और क्‍या करती है

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती जल्‍द सास बनने वाली हैं। आइए जातने हैं बसपा प्रमुख के भतीजे आकाश की शादी किससे होने वाली है।

bsp

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमों मायावती के घर में जल्‍द शहनाई बजने वाली है। यूपी की पूर्व सीएम मायावती के लंदन में पढ़े भतीजे आकाश आनंद की शादी करने जा रहे हैं और बहान जी जल्‍द ही सास बनने वाली हैं। बसपा सुप्रीमों के भतीजे की शादी 26 मार्च को नोएडा में है। बसपा के पदाधिकारी और अन्‍य राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता इस वीआईपी शादी में शिकरत करेंगे। शादी की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। लोकसभा चुनाव और यूपी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों के बीच ये शादी राजीनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है। आइए जानते हैं मायावती की होने वाली बहू कौन हैं और क्‍या करती?

mayawati

कौन हैं मायावती की होने वाली वधू

आकाश की होने वाली पत्‍नी डॉक्‍टर प्रज्ञा सिद्धार्थ एमबीबीएस डॉक्‍टर हैं। डॉक्‍टर प्रज्ञा नोएडा में आंखों की डॉक्‍टर हैं। उनके पिता बसपा के पूर्व राज्‍यसभा सांसद और बहनजी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक डॉ. अशोक सिद्धार्थ हैं, जो पेशे से डॉक्‍टर थे। वर्तमान में बसपा के केंद्रीय को-ऑर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा और आकाश की सगाई बहुत समय पहले हो गई थी, लेकिन शादी अब हो रही है। प्रज्ञा के पिताा डॉ अशोक 2016 से 2022 तक पार्टी के राज्यसभा सांसद रहे और 2009 में पार्टी ने उन्‍हें एमएलसी बनाया गया था। हाल ही में उन्हें गुजरात चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी बनाया गया था।

कौन हैं आकाश

मायावती के भांजे आकाश बहन जी के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश ने अर्थशास्‍त्र की पढ़ाई की है। लंदन से बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रशन मेंे उन्‍होने डिग्री हासिल की है। आकाश बासपा के राष्‍ट्रीय समन्‍वयक भी हैं। आकाश यूपी के बाहर मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में बसपा की स्थिति को मजबूत करने में जुटे हुए हैं और बसपा का सोशल मीडिया प्‍लेफार्म भी ये संभालते हैं। 2017 के बाद से वो अपनी बुआ मायावती के साथ कई मंचों पर नजर आ चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में जिसमें मायावती नहीं मौजूद थीं तब आकाश ने आगरा में महागठबंधन की रैली को भी संबोधित किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+