मोदी सरकार के 4 साल पूरे, मायावती ने कहा- BJP को जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं

लखनऊ। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने हर कदम को ऐतिहासिक बताते हैं। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अपनी ऊंचाई पर हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 4 साल पूरे होने पर जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं हैं।

BSP Chief Mayawati Modi government has failed on all fronts

शनिवार को यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के 4 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन यह साफ है कि गरीबी, बेरोजगारी, किसान, के मुद्दे, महंगाई के मोर्चे पर यह सरकार ऐतिहासिक रूप से फेल हुई है। जनता हिंसा और तनाव का सामना कर रही है। यह उनके इतिहास का हिस्सा होगा। दलित, पिछड़े और मुस्लिम रोज हिंसा का सामना कर रहे हैं। बता दें कि आज के दिन यानी 26 मई को 2014 को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था। चार साल पूरे होने पर बीजेपी इसका जश्न भी मना रही है।

2019 में बीजेपी की नीतियों को बसपा बनायेगी मुद्दा
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह अधिवेशन पार्टी को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि बीएसपी 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की गलत नीतियों को मुद्दा बनाकर जनता के सामने रखेगी। अधिवेशन में देश भर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अधिवेशन का मुख्य कारण पार्टी संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर पर पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इस विषय पर केंद्रित रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+