UP Nikay Chunav को लेकर मायावती ने बीजेपी को कुछ यूं घेरा, बोलीं- 'चुनावी स्वार्थ की राजनीति अति घातक'

UP Nagar Nikay Chuanv: यूपी नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर बीएसपी चीफ मायावती ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। मायावती ने कहा कि चुनावी स्वार्थ की अति राजनीति घातक।

Mayawati

UP Nagar Nikay Chuanv: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए आड़े हाथों लिया है। इतना ही नहीं, मायावती ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के 'हिंदू राष्ट्र' वाले बयान पर भी पलटवार किया। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में कहा था कि, 'भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है और आगे भी रहेग।' जिसके बाद इसपर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।

बीएसपी सुप्रीम मायावती ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा,

देश के अति-मानवतावादी संविधान पर गर्व व उस पर निष्ठापूर्वक अमल करके जनकल्याण करने के बजाय भाजपा द्वारा यूपी निकाय चुनाव से पूर्व इसके 'हिंदू राष्ट्र' होने संबंधी बयान बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि की भीषण समस्याओं व सरकारी विफलताओं से लोगों का ध्यान बांटने का छल/छलावा है।

स्वार्थ की राजनीति नहीं देती शोभा: मायावती

मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'संविधान की शपथ लेकर उच्च संवैधानिक पद पर बैठने वाले लोगों को ऐसी घोर स्वार्थ की राजनीति शोभा नहीं देती। जो सरकार संविधान के मान-मर्यादा की परवाह न करके अपने शपथ का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन करे उस राज में जनहित व जनसंतोष कैसे संभव? चुनावी स्वार्थ की अति राजनीति घातक।'

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा, इस बीच, यूपी में बीएसपी को हर स्तर पर मजबूत करने तथा पार्टी के जनाधार को शहर-शहर व गांव-गांव में बढ़ाने के साथ ही यहां स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी आदि के सम्बंध में पिछले कई दिनों से हो रही कुछ मण्डलों की समीक्षा बैठकों में कमियों को दूर करने हेतु ज़रूरी दिशा-निर्देश।

Recommended Video

    UP Nagar Nikay Chunav 2023: CM Yogi ने बताया कब होंगे यूपी में नगर निकाय चुनाव | वनइंडिया हिंदी

    क्या कहा था सीएम योगी ने?
    सीएम योगी आदित्यनाथ 15 फरवरी को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने को लेकर आप क्या सोचते हैं? इसपर सीएम योगी ने कहा कि सबसे पहली बात ये है कि हिंदू राष्ट्र से हमारा मतलब क्या है। हिंदू कोई मजहब, संप्रदाय नहीं है, यहां एक सांस्कृतिक शब्दावली है जो हर नागरिक पर फिट बैठती है। कहा कि भारत का कोई व्यक्ति हज के लिए जाता है तो उसका संबोधन हिंदू से होता है, वो हिंदू नाम से जाना जाता है। वहां भारत से जाने वाले शख्स को न मुस्लिम, न हाजी कहा जाता है, वो वहां हिंदू बुलाया जाता है। उस परपेक्ष में अगर आप देखें तो भारत हिंदू राष्ट्र ही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+