मायावती का स्मृति ईरानी से सवाल, दाल में कुछ काला है क्या?

मायावती ने कहा कि 2004, 2011 और 2014 के चुनावों में हर बार उन्होंने अपनी शिक्षा अलग बताई है और यूनिवर्सिटी को भी अपनी डिग्री किसी को ना दिखाने की बात कही है, तो इस पर संदेह होना लाजिमी है।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद को लेकर बीएसपी की मुखिया मायावती ने भी उन पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा है कि ईरानी के डिग्री विवाद के देखने से साफ है कि जरूर दाल में कुछ काला है, नहीं तो मंत्री को डर क्यों लगता। मायावती ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने पद के प्रभाव का इस्तेमाल करके दिल्ली यूनिवर्सिटी को अपनी शिक्षा से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक ना करने देना निंदनीय है। उन्होंने नैतिकता के नाते केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अपनी सभी डिग्रियां सार्वजनिक करने की मांग की है।

मायावती का स्मृति ईरानी से सवाल , डिग्री छुपाने की वजह क्या है

मायावती ने कहा कि 2004, 2011 और 2014 के चुनावों में हर बार ईरानी जी ने अपनी शिक्षा अलग-अलग बताई है और यूनिवर्सिटी को भी अपनी डिग्री किसी को ना दिखाने की बात कही है, तो इस पर संदेह होना लाजिमी है। डिग्री मामले में स्मृति ईरानी पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अपनी डिग्री को लेकर जनता के संदेह को दूर करें और बताए कि आखिर सच्चाई क्या है।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के डिग्री के बारे में जानकारी मांगे जाने पर दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लर्निंग यानी एसओएल ने केंद्रीय सूचना आयोग के आगे एक सुनवाई के दौरान कहा है कि कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से उनकी डिग्री के बारे में आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी याचिकाकर्ता को न दिए जाने की बात कही है, इसलिए वो उनकी डिग्री सार्वजनिक नहीं कर सकते। इसके बाद केंद्रीय सूचना आयोग ने ईरानी के सीबीएसई से 10वीं और 12वीं के रिकॉर्ड के निरीक्षण की इजाजत देने की बात कही थी। वहीं स्मृति ईरानी ने इस पूरे विवाद पर कहा है कि लोग नर्सरी के उनके रिकॉर्ड भी मांगने को स्वतंत्र हैं और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+