दो महीने बाद खुला राज और भाई ही निकला महिला का हत्यारा, चाचा को ढूंढ रही है पुलिस

चाल चलन ठीक ना होने के कारण उसके परिवार ने शाएबा के खेत में जाने पर पाबंदी लगा दी थी। इसी दौरान उन्होंने शाएबा को एक अज्ञात युवक से बात करते पकड़ लिया।

मेरठ। मेरठ में दो महीने पहले हुई महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। मामला मुंडाली थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी ने बताया कि उसकी बहन का चाल-चलन ठीक नहीं था, जिसके चलते पूरे गांव में उनके परिवार की बदनामी हो रही थी। इसीलिए उसने अपने भाई और चाचा के साथ मिलकर अपनी बहन का कत्ल कर दिया। बता दें कि बीते दो अक्टूबर को साफियाबाद लोटी की रहने वाली शाएबा लापता हो गई थी, जिसके बाद अगले दिन उसकी लाश एक खेत से बरामद हुई थी। महिला की हत्या गला रेतकर की गई थी। परिजनों ने बताया था कि मृतका का अपने पति से विवाद चल रहा है, जिसके चलते वो अपने तीन बच्चों के साथ कई सालों से मायके में रह रही थी।

खेत में जाने पर लगा दी थी पाबंदी

खेत में जाने पर लगा दी थी पाबंदी

एसपी देहात, राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि काफी छानबीन के बाद पुलिस ने शाएबा के सगे भाई राकिब को गिरफ्तार किया तो उसने पूरी कहानी बयान कर दी। राकिब ने बताया कि शाएबा का चाल चलन ठीक ना होने के कारण उसके परिवार ने शाएबा के खेत में जाने पर पाबंदी लगा दी थी। घटना वाले दिन वो अपने भाई शाकिर और चाचा कलवा के साथ खेत में जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने शाएबा को एक अज्ञात युवक से बात करते पकड़ लिया।

बच्चों संग सालों से मायके में रह रही थी महिला

बच्चों संग सालों से मायके में रह रही थी महिला

शाएबा उस युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने पर अड़ गई थी। जिसके बाद गुस्से में आकर उन तीनों ने शाएबा का गला घोंट दिया और बाद में गला रेत उसके शव को खेत में फेंक दिया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि शाकिर और कलवा की तलाश की जा रही है। आरोपी राकिब को जेल भेजा जा रहा है। मामला दो महीने बात साफ हो सका है और जिस तरह से परिवार आरोप लगा रहा है, इस मामले में कई लोगों के पकड़े जाने की आशंका भी है।

महिला को खेल में पकड़ा रंगेहाथ

महिला को खेल में पकड़ा रंगेहाथ

भाई तो गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन चाचा का मिलना अभी बाकी है, अभी भाई की दलील पर पुलिस ये बात कह रही है चाचा की गिरफ्तारी से भी कई नए पहलू सामने आ सकते हैं। जिससे मामला क्या है ये समझने में आसानी होगी। वैसे भाई ही महिला की इस तरह हत्या करेगा इस पर गांव में तो हड़कंप है, अब देखना है कि पुलिस जांच में ये बात कोई नया पेंच तो नहीं टकराता है। वैसे ये साफ है कि महिला को उसके भाई ने ही मारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+