जौनपुर: वोटरों को पैसा बांटने पर मुन्ना बजरंगी का भाई गिरफ्तार
वोटरों को पैसा बांटने और दबाव डालने के आरोप में पुलिस ने मुन्ना बजरंगी के भाई भुवाल सिंह को गिरफ्तार किया है। मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह मड़ियाहूं सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
जौनपुर। विधानसभा चुनाव से पहले माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने मुन्ना बजरंगी के भाई भुवाल सिंह को रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक भुवाल सिंह पर चुनाव में पैसे बांटने और वोट के लिए मतदाताओं पर दवाब बनाने का आरोप है।

मुन्ना बजरंगी की पत्नी लड़ रही हैं चुनाव
मड़ियाहूं विधानसभा सीट से मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह चुनाव मैदान में हैं। अपना दल (कृष्णा गुट) ने सीमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है। आरोप है कि चुनाव से पहले बजरंगी के भाई भुवाल सिंह वोटरों के बीच पैसे बांट रहे थे। खबर मिलने के बाद एसपी की अगुवाई में पुलिस की टीम ने रामपुर के धनुहां तिराहे से भुवाल सिंह और सरपंच मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
वोट को लेकर दो शख्स भिड़े
वहीं दूसरी ओर सुरेरी के करौदी चौराहे पर सीमा सिंह के पक्ष में वोट देने का दवाब बनाने पर दो शख्स आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications