बृजभूषण शरण सिंह की BJP में बढ़ी ताकत? UP चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी! बरी होने के बाद बदले समीकरण

Brij Bhushan Sharan Singh UP Election 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें पहली बार अपनी प्रदेश कार्यकारिणी(स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी) में शामिल किया जा सकता है।

पूर्व सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण का नाम 26 अक्टूबर को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से गठित नई कार्यकारिणी में शामिल किया गया। यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Brij Bhushan Sharan Singh UP Election 2026

छह बार सांसद रह चुके बृजभूषण को अब तक बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन या प्रदेश इकाई में कोई पद नहीं मिला था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह का नाम नई स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी में है, जिसे UP BJP प्रेसिडेंट पंकज चौधरी ने 26 अक्टूबर को बनाया था। यह पैनल 30 अक्टबूर को लखनऊ में होने वाली मीटिंग से पहले बनाया गया था। इस बैठक में पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश के चुनावों की रणनीति पर चर्चा करेगी।

बीजेपी के एक नेता ने बता कि चार दशक से ज्यादा के राजनीतिक करियर और पूर्व सांसद होने के बावजूद यह पहला मौका है, जब उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई है। गोंडा जिले से बृजभूषण समेत बीजेपी के सात नेताओं को इस पैनल में शामिल किया गया है।

2027 चुनाव से पहले लखनऊ में BJP की बड़ी बैठक

नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को लखनऊ में होने वाली बैठक से पहले किया गया है। इस दिनभर की बैठक में बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन भाषण देंगे।

इससे पहले 29 अक्टूबर को प्रदेश बीजेपी के पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यक्रम का एजेंडा तय किया। ऐसे में अगर बृजभूषण को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलती है तो सिर्फ संगठनात्मक बदलाव नहीं है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश में उनके राजनीतिक प्रभाव और पार्टी के भीतर उनकी भूमिका को लेकर भी संकेत देता है।

2024 में टिकट काटा, अब 2029 के लिए फिर दावेदारी?

2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बृजभूषण को कैसरगंज से टिकट नहीं दिया था। महिला पहलवानों की ओर से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद पार्टी ने उनकी जगह उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया। बृजभूषण पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।

चुनाव प्रचार के दौरान बृजभूषण ने अपना दायरा कैसरगंज तक सीमित रखा। उन्होंने मतदाताओं के बीच खुद को संकट में बताते हुए बेटे की जीत को उन लोगों के मुंह पर तमाचा कहा था, जो उनका राजनीतिक करियर खत्म करना चाहते थे। करण भूषण सिंह ने अपना पहला चुनाव जीत लिया।

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि अदालत से बरी होने के बाद बृजभूषण कानूनी तौर पर राहत पा चुके हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय हो सकते हैं। नेता ने यह भी संकेत दिया कि वह 2029 के लोकसभा चुनाव में अपने बेटे की जगह खुद टिकट मांग सकते हैं। पार्टी भी उन्हें दोबारा चुनाव लड़ाने या दूसरे क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी देने पर विचार कर सकती है। बृजभूषण ने बीजेपी के टिकट पर पांच और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर एक लोकसभा चुनाव जीता है। पूर्वी यूपी में उनका राजनीतिक प्रभाव अब भी कायम है।

कोर्ट से बरी हुए, लेकिन मामला पूरी तरह खत्म नहीं

3 अगस्त 2026 को दिल्ली की अदालत ने छह महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में बृजभूषण को बरी कर दिया था। इन आरोपों के सामने आने के बाद देशभर में विरोध हुआ था। हालांकि इस फैसले को चार महिला पहलवानों ने चुनौती दी है। 28 अक्टूबर को दिल्ली की अदालत ने बृजभूषण को अपील पर जवाब देने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया।

यूपी बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि अदालत ने बृजभूषण को बरी किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख ने दोषी ठहराए जा चुके और जेल में बंद आजम खान को महासचिव और स्टार प्रचारक बनाया है। वहीं, राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह चारा घोटाले में दोषी ठहराए गए लालू प्रसाद यादव से मटन बनाने की रेसिपी सीखने पहुंचे थे। बृजभूषण से इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। उनके प्रतिनिधि सोनू सिंह ने बताया कि वह पंजाब की यात्रा पर हैं।

184 से बढ़कर 712 सदस्य, बीजेपी ने कार्यकारिणी का आकार बढ़ाया

बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी का दायरा भी काफी बढ़ा है। पहले इसमें 184 सदस्य थे, जबकि अब कुल 712 लोगों को शामिल किया गया है। इनमें 134 विशेष आमंत्रित और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो वाराणसी से सांसद हैं, को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी भी इस समिति का हिस्सा हैं। जिलों के प्रतिनिधित्व में वाराणसी और गोरखपुर सबसे आगे हैं। वाराणसी प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र है, जबकि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह क्षेत्र है।

कुल मिलाकर, बीजेपी ने चुनाव से पहले संगठन का विस्तार किया है और बृजभूषण शरण सिंह को पहली बार प्रदेश कार्यकारिणी में जगह देकर उनकी राजनीतिक भूमिका के लिए भी नया रास्ता खोला है। हालांकि, 2029 के टिकट को लेकर अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+