शादी के बाद दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन की रास्ते में हत्या, लाखों की लूट

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश कार, जेवरात और ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। गाजियाबाद में निकाह करके दूल्हा-दुल्हन मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। वारदात की सूचना मिलते ही मेरठ की एसएसपी मंजिल सैनी सहित तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Meerut shot at the bride highway

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड जिंदा पीर इलाका निवासी मोहम्मद पुत्र बाबू का निकाह शुक्रवार को नोएडा के दादरी के गांव नाहल निवासी फराना पुत्री फरमान से हुआ। निकाह संपन्न होने के बाद दूल्हा, दुल्हन, दूल्हे का बहनोई सलमान, उसका मासूम बेटा अम्मात और बहन स्विफ्ट डिजायर से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे हाईवे पर दौराला क्षेत्र में मटौर गांव के पास पीछे से आए स्विफ्ट सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हा-दुल्हन की कार रुकवा ली। कार रुकते ही बदमाशों ने सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया। दुल्हन से सारे जेवरात उतरवा लिए। सभी को गाड़ी से नीचे उतारने के बाद बदमाशों ने दुल्हन के सिर में तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद वे दुल्हन को नीचे फेंककर नई कार लूटकर मुजफ्फरनगर की तरफ फरार हो गए।

Meerut shot at the bride highway

परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दुल्हन को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ितों के मुताबिक, कार में जेवरात, ढाई लाख रुपये और उन सभी के मोबाइल भी रखे हुए थे। सूचना मिलते ही एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात राजेश कुमार सहित कई अधिकारी और अन्य थानों की पुलिस पहुंच गई। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामला लूट से जुड़ा है। वहीं हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+