नशे में टल्ली दूल्हे ने साली के साथ किया ऐसा काम, दुल्हन ने कहा - रोक दो शादी

नशे में धुत दूल्हा, अपनी होने वाली साली और सहेलियों को देखकर आपे से बाहर हो गया और उसने ऐसा काम किया कि दुल्हन भड़क गई।

वाराणसी। काशी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी इलाके में दुल्हन ने शराब में नशे में टल्ली युवक को देख शादी के दिन उसे अपना दूल्हा बनाने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद जहां पुलिस दूल्हे के पिता को हिरासत में लेकर दूल्हे और अगुआ की तलाश कर रही हैं वहीं गांव वाले लड़की के इस कदम की सराहना रहे हैं।

मिर्जापुर से आई थी बारात

मिर्जापुर से आई थी बारात

दरसअल ये पूरा मामला तब हुआ जब शाम को बसंतपट्टी में मिर्जापुर के धारूपुर से एक बारात शादी के लिए पहुंची और जयमाल की रस्में अदा होनी थीं। शराब में नशे में धुत दूल्हा और उनके साथियों ने दुल्हन सहित बाकी स्टेज पर लड़कियों के साथ अश्लील मजाक के साथ-साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया।

दूल्हा पक्ष को पहले की गई समझाने की कोशिश

दूल्हा पक्ष को पहले की गई समझाने की कोशिश

पहले तो लड़की के घर वालों नें इन्हें समझाने का प्रयास किया। फिर खुद दुल्हन ने दूल्हे को समझाते हुए अपने दोस्तों को मना करने की बात कही तो दूल्हा भड़क गया जिस पर दुल्हन ने स्टेज पर ही शादी करने से इनकार कर दिया तो दूल्हा और बारातियों ने स्टेज के साथ-साथ पूरे पंडाल में जमकर तोड़फोड़ की, उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

'शराबी के साथ जिंदगी बर्बाद नहीं करूंगी'

'शराबी के साथ जिंदगी बर्बाद नहीं करूंगी'

हुआ यूं कि मिर्जापुर के धारूपुर के संतोष चौहान अपने बेटे जागरण चौहान की बारात लेकर वाराणसी के ग्रामीण इलाके रोहनिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी के छुन्ना चौहान के घर पहुंचे। पहले तो वधू पक्ष ने जनवासे में वर पक्ष की खुद आवभगत की। फिर जब जनवासे से बारात छुन्ना चौहान के दरवाजे पर पहुंची तो द्वारपूजा के समय वधू पक्ष को ये शंका हुई कि लड़का शराब के नशे में चूर है। पर लोग ने उसे अनदेखा कर अपनी रस्में निभाते रहे। द्वारपूजा के बाद जब जयमाल का समय आया तो दूल्हा अपने साथियो के साथ स्टेज पर बैठा हुआ था। दुल्हन बबीता भी साथ बैठी थी। उसकी बहन सविता और बाकी सहेलियां जयमाल करने पहुंची तो दूल्हा आपे से बाहर होकर दुल्हन के बहन को खींचकर अपने पास बैठा लिया। यह देखकर दुल्हन और उसके परिवार के लोग भड़क गए और विवाद शुरू हो गया। दुल्हन ने स्टेज से ये कहते हुए शादी के इनकार कर दिया कि शराबी के साथ अपनी जिंदगी नहीं बर्बाद करनी है।

दुल्हन के इनकार के बाद बरातियों ने मचाया उत्पात

दुल्हन के इनकार के बाद बरातियों ने मचाया उत्पात

जैसे ही दुल्हन ने खुद ही इस शादी से इनकार कर दिया तो वरपक्ष के होश उड़ गए। शादी की रस्में छोड़ कर मान मनौव्वल का कार्यक्रम शुरू हो गया। वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष पर इस बात का दबाव बनाया कि जैसे भी लड़की को मना कर शादी कराई जाये पर दुल्हन मानने को तैयार नहीं हुई। कई घंटो चली पंचायत के बाद भी जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो दूल्हा और मिर्जापुर से आये बरातियों ने रात में जमकर पंडाल में तोड़फोड़ की। गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और पंडाल में स्टेज से लेकर कुर्सियों को भी क्षतिग्रत कर दिया। इस हालत को देखते हुए वधु पक्ष की ओर से ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने भी वर पक्ष पर पथराव शुरू कर दिया जिसमे कई लोग घायल भी हुए हैं।

दूल्हे और साथियों की तलाश में लगी पुलिस

दूल्हे और साथियों की तलाश में लगी पुलिस

हालात को बेकाबू होते देख गांव के किसी शख्स ने स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना दी। इसके बाद वाराणसी के रोहनिया थाने के प्रभारी भारी संख्या में फ़ोर्स लेकर पहुंचे तब जाकर मामला शांत हो पता। पूरे घटना के जानकारी के बाद पुलिस ने लड़के के पिता संतोष चौहान को हिरासत में ले लिया हैं वहीं दूल्हे जागरण चौहान और बाकी बारातियो की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+