यूपी: प्रेम कहानी का खूनी अंत, प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार खुद को भी उड़ाया

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के झूंसी इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने पहले अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के समय लड़की की मां भी वहीं पर मौजूद थी और उन्होंने ही गुहार लगाकर आसपास के लोगों को व पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार लड़की और युवक के बीच घनिष्ठ संबंध थे। लेकिन, चार दिन पहले ही लड़की की शादी एक टीचर से तय हो जाने के बाद गुस्से से बौखलाए प्रेमी ने आज युवती को गोली मार दी।

यूपी: बेवफाई से नाराज आशिक ने प्रेमिका को मारकर खुद को भी गोली से उड़ाया

घटना से स्तब्ध परिजन
इलाहाबाद के हंडिया इलाके में बरौत बाजार पड़ता है। इसी बाजार के रहने वाले सर्राफा व्यवसायी रमेश चंद्र सोनी की बड़ी बेटी वंशिका सोनी (22) की उसके प्रेमी ने हत्या की है और फिर खुद को भी उसने गोली से उड़ा लिया है। कथित प्रेमी की पहचान विजय यादव (23) पुत्र प्यारेलाल निवासी रहिमापुर झूंसी के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि इस तरह की घटना से उनके बच्चे हमेशा के लिए छिन जाएंगे। फिलहाल दोनों का शव पोस्टमॉर्टम के बाद देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया है।

क्या है घटनाक्रम
वंशिका की मां उर्मिला द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार वह वंशिका को लेकर जॉर्जटाउन इलाके में डॉक्टर के पास गई थी और वहां से वह अपनी बहन के घर झूंसी चली गई। बाद में ब्यूटी पार्लर होकर दोनो झूंसी के न्याय नगर स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन करने पहुंची। जहां पहले से ही मौजूद विजय ने वंशिका को देखते ही पिस्टल निकालकर उसे दौड़ा लिया। मां बेटी घबराकर भागी और मदद के लिए गुहार लगाने लगी, तब तक विजय ने वंशिका के ऊपर गोली चला दी। जिससे वंशिका की मौत हो गई। अगले ही पल युवक ने भी अपने कनपटी पर पिस्टल सटाकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस व एसएसपी इलाहाबाद नितिन तिवारी भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। हत्या का कारण प्रेम संबंध का टूटना बताया जा रहा है।

टीचर से तय हो गई थी शादी
पुलिस के अनुसार वंशिका की शादी 4 दिन पहले ही होलागढ़ थाना क्षेत्र में एक टीचर के साथ तय हो गई थी। शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थी और इसकी खबर विजय को लगते ही वह गुस्से से तिलमिला उठा था। उसने वंशिका को शादी से इनकार करने का दबाव बनाया। लेकिन, वंशिका ने परिजनों के दबाव व उनकी इज्जत के खातिर विजय को इनकार कर दिया। इस बात से बौखलाए विजय ने खौफनाक वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया।

मंदिर में दर्शन करने के लिए वंशिका अपने मां के साथ पहुंची तो पहले से ही घात लगाए बैठे विजय ने उस पर हमला बोल दिया। पहले वंशिका की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद भी अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार ली। मामले में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से एक तमंचा, माउजर, खाली खोखा व चार भरे कारतूस मिले हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। प्रेम प्रपंच का मामला है अभी तक यही सामने आया है। विजय ने वंशिका को वहां बुलाया था या किसी अन्य तरह से इस घटनाक्रम को अंजाम दिया इसकी जांच अभी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+