किसान के बेटे ने तैयार किया ऑक्सीज़न से बिजली बनाने की मशीन, देखिये कैसे बनती है बिजली
मथुरा। खेत में काम करने वाले एक युवक ने हवा से बिजली बनाने की मशीन तैयार की है। खबर यूपी के मथुरा जिले के गांव गढ़ी की है। यहां एक किसान के बेटे ने मुफ्त बिजली बनाने की मशीन तैयार किया है। युवक के मुताबिक ये मशीन इंसानों की तरह ऑक्सीजन लेकर बिजली उत्पन्न करती है। युवक ने बताया कि वह अपने पिता को ट्रैक्टर ठीक करते देखता था, जिससे उसके दिमाग में आइडिया आया और ये मशीन तैयार कर दिखाया। मथुरा के उदयवीर के इस कार्य की सराहना करते लोग नहीं थक रहे हैं।

उदयवीर से बात-चीत में उन्होंने बताया कि उनके पिता किसानी के साथ-साथ ट्रैक्टर भी ठीक किया करते थे और वो अपने पिता को ट्रैक्टर ठीक करते हुए देखा करते थे। उदयवीर का कहना है कि वो अपने पापा के काम को ध्यान में रखते हुए 2010 में इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया था और आठ साल की मेहनत के बाद उन्होंने हवा से बिजली उत्पादन करने वाली मशीन लोगों के सामने पेश कर दिया।
प्रदूषण मुक्त मशीन
उदयवीर की उदय भाष्कर इलेक्ट्रिक जनरेशन प्रदूषण मु्क्त है। इससे किसी भी प्रकार की कोई प्रदूषण उत्पन्न नहीं होती।
उन्होंने बताया की मशीन में चार बैटरी लगी हुई है और डीसी से मोटर ,मोटर से रोटर ,रोटर से अल्टीनेटर में सप्लाई जाती है। जैसे ही ऑक्सीजन बनने लगती है वैसे ही बिजली का बनना भी शुरू हो जाता है। उदयवीर के मुताबिक पुरे दिन में एक व्यक्ति जितनी ऑक्सीजन लेता है, उतनी ही ये मशीन भी ऑक्सीजन अपने अंदर लेती है। उन्होंने बताया की लगातार इससे बिजली बनाई जा सकती है और इससे किसी प्रकार का कोई प्रदूषण भी नहीं होता है।
उदयवीर को इस प्रोजेक्ट पर काम करते हुए एक पांव गंवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि लगातार बैठ कर काम करने के दौरान पांव की नशें ब्लॉक हो गई थी तो 2015 में डॉक्टर ने पांव काटने की सलाह दी थी। उन्होंने बताया कि लगातार बैठ कर काम करने के दौरान पांव की नशें ब्लॉक हो गई थी तो 2015 में डॉ ने पांव काटने की सलाह दी थी। जिससे एक पांव काट दिया गया। उन्होंने बताया कि वो प्रधानमंत्री ऑफिस में चिट्ठी भेजा है औऱ योगी सरकार को भी चिट्ठी भेजा है लेकिन कहीं से भी अबतक कोई मदद नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें- शराब पीकर हंगामा करने वाले 15 ट्रेनी जजों को हाईकोर्ट ने किया बहाल












Click it and Unblock the Notifications