एक ही लड़की से दोनों करते थे मोहब्बत, दोस्ती में किया कत्ल और सब खत्म

सोनू शुक्ला अपने दो साथियों के साथ चार अगस्त को घर आकर मनोज को साथ ले गया, इसके बाद मनोज घर नहीं लौटा। सोनू के साथ आए दोनों साथी गोरखपुर के हैं।

मिर्जापुर। मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में पचोखर गांव की एक लड़की से दो दोस्तों को इश्क हो गया था। अपना रास्‍ता साफ करने के लिए युवक ने अपने दोस्त की ही गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। इस मामले का खुलासा रविवार को सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी ने रविवार को लालगंज थाने में एक पत्रकार वार्ता में की। पुलिस ने हत्या आरोपी सोनू शुक्ला को शनिवार की शाम को गांव के पतार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सोनू ने मोहब्बत के चलते अपने ही दोस्त मनोज कोल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Both love with the same Girl, One killed another

दोस्ती का वास्ता देकर ले गया बाहर

6 अगस्त की सुबह घोरी नहर में 18 साल के मनोज कोल का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा तो रिर्पोट में दो गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। मृतक मनोज के पिता श्याम सुंदर ने लालगंज थाने में तहरीर दी कि सोनू शुक्ला अपने दो साथियों के साथ चार अगस्त को घर आकर मनोज को साथ ले गया। इसके बाद मनोज घर नहीं लौटा। पुलिस सोनू व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Both love with the same Girl, One killed another
Both love with the same Girl, One killed another

पिस्टल के साथ पकड़ा गया सोनू

शनिवार शाम को थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनू गांव के पतार चौराहे के पास खड़ा है। इसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि गांव की एक लड़की से दोनों का चक्कर चल रहा था। मनोज को रास्ते से हटाने के लिए सोनू ने उसे पिस्टल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके दो साथी गोरखपुर निवासी सनी और चंदन फरार चल रहे है। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सोनू के पिता का कहना है कि सोनू उस दिन गोरखपुर में था। उसे गलत फंसाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+