VIDEO: दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई हैं और इनमें लड़का कोई नहीं है

दोनों सहेलियां इन दिनों रेलवे स्टेशन पर ही रह रही हैं और दोनों का कहना है कि उन्हें मर्दों से सख्त नफरत है।

बरेली। प्यार के ढाई अक्षरों ने दो दिलों को ऐसे जोड़ दिया कि अब हर तरफ इसी की ही चर्चा है। दरअसल यूपी के टूंडला की रहने वाली दो सहेलियों के बीच की ऐसी कड़ी बनी की दोनों सहेलियों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली। समाज और परिवार की परवाह किए बगैर दोनों ने एक साथ समलैंगिक रिश्ते बना लिए। अब दोनों सहेलियां एक दूसरे की जीवनसाथी बन गई हैं। इन सहेलियों का मर्दों पर से विश्वास उठ गया है। आखिर क्या है इस समलैंगिक रिश्ते की पूरी कहानी जानिए इस रिपोर्ट में...

VIDEO: दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई हैं और इनमें लड़का कोई नहीं है

एसपी सिटी ऑफिस में अपनी सुरक्षा की मांग करती यही वो दोनों सहेलियां हैं जिन्होंने अपने इस समलैंगिक रिश्ते को कानूनी अमलीजामा पहना दिया है। दोनों ने साथ रहने का एग्रीमेंट किया है। ये दोनों सहेलियां मर्द जाती से नफरत करती हैं क्योंकि इनके अपनों ने ही इन्हें इसके लिए मजबूर किया है। कामिनी और पायल दोनों सहेलियां अब जिंदगी भर साथ रहना चाहती हैं। घर वालों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों टूंडला से भागकर बरेली के इज्जतनगर स्थित अपने जीजा के घर आ गईं लेकिन उसके जीजा ने भी उसके साथ मारपीट की और गलत काम किया। जिसके बाद दोनों सहेलियां वहां से भागकर पुलिस के पास पहुंची।

सहेलियों ने इज्जतनगर थाने में पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई तो पुलिस ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद दोनों ने मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद दोनों सहेलियां एसपी सिटी से मिली। दोनों सहेलियां इन दिनों रेलवे स्टेशन पर रह रही हैं। पायल का कहना है कि जब वो छोटी थी तो उसके भाई ने उसके साथ रेप किया था। जिस वजह से वो अब मर्दों से नफरत करती है।

वहीं एसपी सिटी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और जांच करवाई जा रही है। उनका कहना है कि दोनों सहेलियों को अगर कोई परेशान करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समलैंगिक रिश्तों की ये कहानी कोई पहली नहीं है। देश भर में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब देखना ये है कि समाज इस तरह के रिश्तों को कितनी अहमियत देता है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+