#NTPC रायबरेली में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 18 की मौत, 100 से भी अधिक घायल
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से बड़े हादसे की सूचना है। रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी में बॉयलर फटने से कई लोग घायल हो गए हैं और 18 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहत-बचाव को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इस हादसे की डीएम ने पुष्टि की है और कहा कि कम से कम 100 लोग घायल हुए हैं। रायबरेली के सीएमओ ने फिलहाल 18 लोगों की मौतों की पुष्टि की है।

इस मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी से राहत और बचाव कार्य के लिए हरसंभव कदम उठाने को कहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को 50,000 और घायलों को 25,000 रुपए की सहायता राशि देने का एलान किया गया है।

अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद की कई दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं। रायबरेली के डीएम ने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है।

फिलहाल इस मामले में और जानकारी का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications