हापुड़ में खूनी संघर्ष, गोलियों की आवाज से थर्राया इलाका

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव दहरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस खूनी संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए हैं जिसमें एक को गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दहशतजदा ग्रामीण घरों में घुसे

दहशतजदा ग्रामीण घरों में घुसे

बताया जा रहा है की दोनों पक्षों में करीब 100 राउंड फायरिंग हुई थी। गांव में खुलेआम ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनते ही ग्रामीण दहशत में आकर अपने घरों में घुस गए। खूनी संघर्ष और ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मंचा गया और आलाधिकारी समेत भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई और किसी तरह मामले को शांत कराते हुए घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग

दोनों पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग

आपको बता दे गांव दहरा में पुरानी रंजिश भी चल रही है और बताया जा रहा है की आज भी किसी बात को लेकर उनमें आपस मे झगड़ा हो गया। बस फिर क्या था इसी बात को लेकर दोनों पक्ष हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षो में पहले तो लात-घूंसे चले और फिर दोनों पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गयी। ताबड़तोड़ फायरिंग के ग्रामीण अपने अपने घरों में घुस गए और इस फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए जिसमें से एक ही हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

पुरानी रंजिश में खेलते हैं खून की होली

पुरानी रंजिश में खेलते हैं खून की होली

सूचना मिलते ही आलाधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले को शांत कराया। पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है और बाकियों की तलाश में जुट गई है । बताया ये भी जा रहा है कि इससे पहले भी आपसी रंजिश में मर्डर भी हो चुके हैं और खून की होली खेलना इनके लिए आम बात हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+