आगरा में कब्जे को लेकर दो भाइयों में बवाल सीसीटीवी में कैद, देखिए

आगरा। यूपी में आगरा के थाना एत्माउद्दौला के सुदामापुरी में दुकान पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हो गई। दोनों पक्ष आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। फायरिंग और पथराव की पूरी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दुकान की जमीन को लेकर विवाद

दुकान की जमीन को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, थाना एत्माउद्दौला के सुदामापुरी में सम्मन सिंह का मकान है। यहीं बगल में उनकी दुकान भी है। काफी समय से उनकी दुकान की जमीन को लेकर अपने चचेरे भाइयों किशन सिंह और दिगम्बर सिंह से विवाद चल रहा था।

पत्थरबाजी और फायरिंग

पत्थरबाजी और फायरिंग

सुबह 9 बजकर 34 मिनट के करीब किशन और दिगम्बर सिंह और उनके बेटों सहित करीब एक दर्जन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और फायरिंग व पथराव करते हुए दुकान का ताला तोड़ कर कब्जा शुरू कर दिया। इस दौरान जब सम्मन सिंह व उनके पुत्र रिंकू और अन्य ने ऊपर से पत्थर फेंके तो लोग वहां से भागे।

सीसीटीवी फुटेज की पुलिस कर रही जांच

सीसीटीवी फुटेज की पुलिस कर रही जांच

सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और कब्जा करने आये दिगम्बर पक्ष के एक युवक को हिरासत में ले लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज ले जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से कब्जा करने आये पक्ष के लोग फरार हो गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया संज्ञान में यह आया है कि भूमि को लेकर झगड़ा हुआ था मुकदमा दर्ज किया जा रहा है कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+