यूपी के उन्नाव में धमाका, 8 लोगों की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में घर में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। अवैध रुप से चलाई जा रही इस पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण फैक्ट्री के मालिक की पत्नी, उसके तीन बेटे और एक बेटी समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि खुद फैक्ट्री का संचालक इस विस्फोट में बुरी तरह से घायल हो गया।

उन्नाव के एक मकान में अवैध रुप से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी। घर की भीतर चलाए जा रहे इस फैक्ट्री का पुलिस को भी पता नहीं था। हसनगंज थाना के मोहान कसबे में मोहल्ला पकरा में यासीन अपने मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने का कारखाना चला रहा था। कल देर रात उसकी पटाखों में विस्फोट शुरू हो गया।

blast

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पड़ोस के मकान भी ढह गए। फैक्ट्री में हुए इस धमाके में फैक्ट्री मालिक के परिवार समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं मकान ढहने की वजह से लोगों के मलबे में फंसे होने की भी संभावनाएं है। विस्फोट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबों में लोगों की तलाश शुरु कर दी है।

विस्फोट की सूचना पर एसपी और एसडीएम सहित कई पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने हसनगंज थानाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर करने के साथ ही चौकी इंचार्ज विनोद कुमार और दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+