उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

यूपी: राहुल गांधी की मौजूदगी में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपाईयों ने लगाए राहुल चोर व मुर्दाबाद के नारे

Google Oneindia News

अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फिलहाल अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी में हैं। अमेठी में राहुल के गौरीगंज कलेक्ट्रेट ऑफिस जाने से पहले ही भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस विवाद के दौरान कांग्रेस तथा राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। राहुल गांधी इस दौरान भारी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे।

यूपी: राहुल गांधी की रैली में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपाईयों ने लगाए राहुल चोर व मुर्दाबाद के नारे

मंगलवार को राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ ही वन विभाग गेस्ट हाउस से गौरीगंज कलेक्ट्रेट के लिए निकले। इस दौरान जब कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह पहुंचे तो जमकर हंगामा होने लगा। दीपक सिंह का कहना था कि कलेक्ट्रेट से भाजपा कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला जाए। इस दौरान वह जिद पर अड़ गए। इसी बीच दीपक सिंह तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। वहां पर कांग्रेस के साथ भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी बहस करने लगे। इनके विवाद ने बाद में भिड़ंत का रूप ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और वहां पर लाठीचार्ज कर माहौल को शांत किया।

राहुल गांधी के कलेक्ट्रेट पहुंचने पुलिस विभाग ने बैरियर का सहारा लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच जब राहुल का काफिल वहां से निकला तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद व राहुल गांधी चोर है के नारे भी लगाए। जिस कारण वहां का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस के साथ भाजपा कार्यकर्ता आने के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा।

विवाद बढ़ता देख पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया ताकि भीड़ को काबू में लाया जा सके। इससे पहले कलेक्ट्रेट मोड़ पर पुलिस को भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस व प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। गौरीगंज कलेक्ट्रेट मोड़ पर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने-सामने हो गए। भाजपा कार्यकर्ता जहां राहुल वापस जाओ के नारे लगाते रहे, वहीं कांग्रेसी मोदी चोर है के नारे लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें- यूपी: बदबू के बावजूद NCC कैडेट्स को दिया गया खाना, 37 के बीमार होने पर सीएम ने दिए जांच के आदेश

Comments
English summary
bjp workers protest again rahul gandhi in amethi during rahul rally
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X