भाजपा के टिकट दावेदारों को पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नहीं मालूम
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों ओर संस्थापकों के मार्गदर्शन में चलकर राजनीति करने का दावा करते है। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संस्थापकों को अपना मार्गदर्शक मानते हैं लेकिन बड़े बड़े दावे करने वालों की पोल कैमरे के आगे खुलती नजर आई जब उनसे पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा नाम पूछा गया। मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने प्रधानमंत्री जी का नाम तक नहीं मालूम है। दरअसल भाजपा नेताओं के द्वारा निकाय चुनाव में दावेदारी करने वालों के आवेदन लिए जा रहे थे। सर्किट हाउस में सुबह से ही आवेदनकर्ताओं की लंबी लिस्ट बनती जा रही थी। एक-एक वार्ड से दर्जनभर से ज्यादा दावेदार अपना आवेदन कर चुके थे, जब इनसे भाजपा से जुड़े कुछ सवाल किए तो सभी के होश उड़ गए। सभी दावेदार अपनी बगले झांकते हुए नजर आए।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम जब दावेदारों से पूछा गया तो जवाब क्या मिला, जरा आप भी देख लीजिए।












Click it and Unblock the Notifications