VIDEO: निकाय चुनाव में हड़कंप मचाते हुए सपा छोड़ बीजेपी की हुईं अपराजिता का डांस वायरल

वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी अपराजिता के उस डांस के खूब चर्चे हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने 'मेरे सइयां सुपरस्टार' फिल्मी गाने पर ठुमके लगाए हैं।

वाराणसी। निकाय चुनाव के वक्त समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी के खेमे में आने वाली वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर इन दिनों अपने ही शादी की एक वीडियो से खूब चर्चा में हैं, उसके डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अपराजिता वो शख्सियत हैं जिन्होंने ठीक नगर निकाय चुनाव के पहले सपा का साथ छोड़कर पार्टी को करारा झटका दिया था और लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के साथ ही कई वरिष्ठ नेताओं के सामने बीजेपी ज्वाइन किया था। फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी अपराजिता के उस डांस के खूब चर्चे हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने 'मेरे सइयां सुपरस्टार' फिल्मी गाने पर ठुमके लगाए हैं। हालांकि इस महिला संगीत में सिर्फ अपराजिता ही नहीं बल्कि शहर की कई नामचीन हस्तियां शामिल थीं लेकिन ये वीडियो उन्हीं की पार्टी में गेस्ट बनकर आईं महिलाओं ने अपने मोबाइल से बनाया और ये वायरल हो गया।

BJP woman leader Aparajitas dance Video Viral in Varanasi

बनारस में ही संपन्न हुआ था शादी का समारोह

दरअसल सियासी गलियारे में निकाय चुनाव के समय हड़कंप मचाने वाली अपराजिता सोनकर की शादी बनारस के ही सांस्कृतिक संकुल में पूरे राजशाही ठाठ-बांट से संपन्न हुई थी और उनकी शादी के पहले महिला संगीत समारोह का आयोजन किया गया था। इस शादी समारोह में शहर की कई नामचीन हस्तियां और राजनीतिक लोग भी शामिल हुए थे। इस समारोह में वैसे तो कई लोगों ने डांस किया लेकिन जब अपराजिता स्टेज पर आईं तो वहां मौजूद महिलाओं का उत्साह फूले नहीं समाय और हूटिंग के साथ ही कई लोगों ने वीडियो भी बनाया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+