यूपी में बहुमत के बाद भाजपाइयों की गुंडागर्दी! लूट-मारपीट के आरोप

भाजपा समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने बरेली में मोबाइल शॉप में तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट की। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

बरेली। उत्तर प्रदेश में अभी भाजपा सरकार का गठन होना बाकी है लेकिन पार्टी कार्यकर्त्ता अभी से अपने होश खोने लगे हैं। ताजा मामला बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र का है जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं पर मारपीट करके लूटपाट करने का आरोप लगा है। दरसल मामला यह है भाजपा और बसपा के समर्थक यूनियनबाजी को लेकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद भाजपा समर्थकों ने पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए थाने का घेराव कर दिया। बाद में दोनों पक्षों को समझौते के बाद छोड़ दिया गया।

बहुमत के बाद भाजपाइयों की गुंडागर्दी! लूट-मारपीट के आरोप

भाजपा समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने फरीदपुर अड्डा क्षेत्र की तीन मोबाइल शॉप में मारपीट करके मोबाइल लूट लिए। मामला प्रकाश में आते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन इस घटना के बाद से स्पष्ट हो गया है भाजपा के कार्यकर्ता भी सपा के कार्यकर्ताओं के तरह सरकार बनने से पहले बेकाबू होते नज़र आ रहे है।

बहुमत के बाद भाजपाइयों की गुंडागर्दी! लूट-मारपीट के आरोप

बहेड़ी विधायक के बिगड़ैल बोल
पंद्रह साल के वनवास के बाद वापसी करने वाली भाजपा के विधायक अभी से बिगड़ैल बोल बोलने लगे है । भाजपा के टिकट पर बहेड़ी से विधायक बने छत्रपाल ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि पुलिस प्रशासन और प्रशासन सुधर जाये और अपने रवैये में तुरंत सुधार लाये। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा और सपा के गुंडे दिखने नहीं चाहिए, अब प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। देखिए वीडियो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+