बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ इन्हें दिया टिकट
नई दिल्ली, 12 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसमें लिस्ट में 9 कैंडिडेट के नाम हैं। बीजेपी ने कालीचरण राजभर को जहूराबाद सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मैदान में उतारा है।
Recommended Video

9 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में बीजेपी ने मुबारकपुर से अरविन्द जायसवाल, मुहम्मदाबाद-गोहना से पूनम सरोज, मऊ से अशोक सिंह, मछलीशहर से मिहिलाल गौतम, जहूराबाद से कालीचरण राजभर, मुगलसराय से रमेश जायसवाल, चकिया से कैलाश खरवार, घोरावल से अनिल मौर्य और ओबरा से संजीव गोंड को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कालीचरण राजभर को जहूराबाद सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मैदान में हैं।
इससे पहले बीजेपी ने 45 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें अमेठी से संजय सिंह, सुल्तानपुर से विनोद सिंह, इलाहाबाद उत्तर से हर्ष वाजपेयी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बाराबंकी से डॉ. रामकुमारी मौर्य, कोरांव से राजमणि कौल, टाण्डा से कपिलदेव वर्मा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा आलावपुर से त्रिवेणी राम, अकबरपुर से धर्मराज निषाद, पडरौना से मनीष जायसवाल, सलेमपुर से विजयलक्ष्मी गौतम, फूलपुर पवई से रामसूरत राजभर, घोसी से विजय राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं बलिया नगर से दयाशंकर सिंह, गाजीपुर से संगीत बलवंत बिंद, मुहम्मदाबाद से अलका राय, वाराणसी उत्तर से रवींद्र जायसवाल, वाराणसी दक्षिण से नीलकंठ तिवारी, वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्तव पर बीजेपी ने दांव खेला है।












Click it and Unblock the Notifications