युवती की धमकी, सीएम योगी के सामने करूंगी आत्मदाह, उठाया सवाल

इसके बाद पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज छात्रा ने सीएम आवास के सामने आत्मदाह की धमकी दी है।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में कॉलेज की छात्रा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई की जिलाध्यक्ष ने सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी है। छात्रा अपने साथ हुई छेड़छाड़ और व्हाटसएप पर अश्लील तस्वीर पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज है। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बीजेपी कार्यकर्ता थाने से छुड़वा ले गए थे। पीड़िता ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मिलकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन उनसे भी पीड़िता को कोई आश्वासन नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज छात्रा ने सीएम आवास के सामने आत्मदाह की धमकी दी है।

ABVP की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले को छुड़ा ले गए BJP वाले

पीड़ित छात्रा ने बताया कि उन्हें पता चला कि मंत्री सुरेश खन्ना खिरनीबाग मैदान पर आ रहे हैं। इसलिए वो उनसे न्याय मांगने आ गई लेकिन जब मंत्री जी से मिली तो उन्होंने न्याय दिलाने का कोई आश्वासन नहीं दिया। मंत्री जी ने कहा कि राज भवन आना वहां बात करेंगे। जबकि जिन बीजेपी नेताओं ने आरोपियों को थाने से छुड़ाया था वो भी उनके कार्यक्रम में मौजूद थे और अगर मंत्री जी को कोई कार्रवाई करनी होती तो वो इंस्पेक्टर से जरूर पूछते क्योंकि सदर बाजार इंस्पेक्टर भी उनके साथ मौजूद थे। छात्रा ने धमकी दी है कि अगर थाने से न्याय नहीं मिला तो वो सीएम योगी से मिलेगी और अगर वहां से भी न्याय नहीं मिला तो वो उनके सामने ही आत्मदाह कर लेगी।

ABVP की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले को छुड़ा ले गए BJP वाले
ABVP की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले को छुड़ा ले गए BJP वाले

पीड़ित बीएससी की छात्रा है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई की जिलाध्यक्ष भी है। दरअसल सारंग और सत्यम नाम के दो युवकों ने छात्रा की अश्लील तस्वीर व्हाट्सएप पर पोस्ट किया। जिसके बाद छात्रा ने दोनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

इसी बात से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने छात्रा को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के बाद जब पुलिस आरोपी सारंग को पकड़कर लाई तो कुछ बीजेपी कार्यकर्ता थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। जिसके दबाव में आकर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के बजाए थाने से ही छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+