यूपी में बीजेपी की नई टीम घोषित, 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त, 4 मंत्री प्रदेश संगठन से अलग

भाजपा ने यूपी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों समेत कई बड़े बदलाव किए हैं।

Bhupendra Singh Chowdhary

उत्तर प्रदेश के भाजपा संगठन में बड़े बदलाव किए गए हैं। पार्टी ने सत्येंद्र सिसोदिया को पार्टी ने पश्चिम क्षेत्र का नया क्षेत्रीय अध्यक्ष और पश्चिम के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा नई लिस्ट में पश्चिम यूपी के कई चेहरों प्रदेश संगठन में जगह दी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

यूपी भाजपा ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने क्षेत्रीय अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की लिस्ट के साथ प्रदेश संगठन में क्षेत्रीय अध्यक्षों के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्रीयों, प्रदेश कोषाध्यक्ष, मुख्यालय प्रभारी, प्रकोष्ठ प्रभारी की लिस्ट भी जारी की। इसके साथ उन्होंने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि संगठन द्वारा दिये गए दायित्वों का आप सभी पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे"।

बता दें कि सत्येंद्र सिसोदिया गौतमबुद्धनगर जिला के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, जिला महामंत्री, विधानसभा चुनाव प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी, क्षेत्रीय मंत्री सहित बड़े दायित्व निभा चुके हैं। वे भाजपा के जमीनी स्तर के नेता हैं। सत्येंद्र सिसोदिया वर्ष 1993 से पार्टी में लगातार पदों को संभालते आ रहे हैं। यही नहीं सिसोदिया प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के करीबी भी माने जाते हैं।

संगठन में पश्चिमी यूपी के चेहरे
यूपी भाजपा ने , गौतमबुद्धनगर के सुरेंद्र सिंह नागर, शामली से मोहित बेनिवाल को प्रदेश, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, पश्चिम क्षेत्र से नोएडा के पंकज सिंह, मेरठ से राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम मुरादाबाद से सत्यपाल सैनी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि बुलंदशहर से डॉ. चंद्रमोहन सिंह और अमित वाल्मीकि एवं गाजियाबाद के बसंत त्यागी को प्रदेश मंत्री का पद मिला है।

भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष
इस बार भाजपा ने क्षेत्रीय अध्यक्षों की पूरी नई टीम बनाई हैं। सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों के पदों पर नई नियुक्ति की गई है। काशी क्षेत्र में वाराणसी के दिलीप पटेल, ब्रज क्षेत्र में बरेली के द्रुवविजय सिंह, गोरखपुर क्षेत्र में शहजानन्द राय, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रकाश पाल और अवध क्षेत्र में लखीमपुर के कमलेश मिश्रा को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Recommended Video

    PM Narendra Modi किस Metro में सफर करते दिखे, जब Rahul Gandhi लगा रहे थे आरोप ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+