मंदिरों में 'भजन-कीर्तन' पर सांसद फंड खर्च करेंगे BJP MP विरेंद्र मस्त, कहा- खत्म हो रहे हैं पारंपरिक मूल्य

बलिया के भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अधिकारियों को मंदिरों में "भजन-कीर्तन" आयोजित करने के लिए अपने सांसद निधि फंड का उपयोग करने का निर्देश दिया है।

Ballias BJP MP Virendra Singh

Ballia's BJP MP Virendra Singh: उत्तर प्रदेश के बलिया के भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने एमपीलैड्स फंड (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना फंड) का इस्तेमाल मंदिरों में 'भजन-कीर्तन' के आयोजन के लिए करें। सत्तारूढ़ दल भाजपा के सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने कहा कि मंदिरों में 'भजन-कीर्तन' पर सांसद फंड खर्च करने का फैसला उन्होंने आध्यात्मिक जागृति को जगाने के लिए किया है। मंदिरों में 'भजन-कीर्तन' सांसद निधि खर्च करने का आदेश भी सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने अधिकारियों को दे दिया है।

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दिया ने निर्देश

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दिया ने निर्देश

बलिया जिला सूचना विभाग ने कहा कि सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने निर्देश दिया है कि जिले के नगर परिषद क्षेत्र में स्थित सभी छोटे और बड़े मंदिरों का सर्वेक्षण किया जाए और भजन-कीर्तन और वाद्य यंत्रों की खरीद की व्यवस्था की जाए। रविवार को जिला अधिकारियों को दिए एक निर्देश में सांसद विरेंद्र मस्त ने कहा, उनके सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLAD) फंड का उपयोग अगर भजन-कीर्तन के आयोजन और मंदिरों के लिए वाद्य यंत्रों की व्यवस्था करने में की जाएगी तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

हर साल MPLADS के तहत 5 करोड़ आते हैं फंड

हर साल MPLADS के तहत 5 करोड़ आते हैं फंड

MPLADS के तहत, सांसदों के पास हर साल 5 करोड़ रुपये होते हैं। वे जिला कलेक्टर को सुझाव देते हैं कि किन विकास परियोजनाओं पर ये पांच करोड़ रुपये खर्च किया जाना चाहिए। जिला कलेक्टर और अन्य जिला अधिकारियों को सांसदों के फंड का पयोग करने के दिशा-निर्देशों का पालन करना होता है। अक्सर सांसद अपने फंड का उपयोग सड़कों, स्कूलों और क्लीनिकों के निर्माण जैसी परियोजनाओं में करते हैं। इसलिए मंदिरों और भदन कीर्तन में इस फंड का इस्तेमाल अपरंपरागत माना जा रहा है।

धार्मिक व्यक्ति माने जाते हैं सांसद विरेंद्र मस्त

धार्मिक व्यक्ति माने जाते हैं सांसद विरेंद्र मस्त

चार बार के लोकसभा सांसद विरेंद्र मस्त को एक धार्मिक व्यक्ति माना जाता है। विरेंद्र मस्त दिन में दो बार पूजा करते हैं। अपने फैसले के बारे में बताते हुए सांसद विरेंद्र मस्त ने कहा, 'मौजूदा परिदृश्य में पारंपरिक मूल्य लुप्त होते जा रहे हैं। इसलिए भजन और कीर्तन और उनके लिए संगीत वाद्ययंत्रों का उपयोग, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।'' उन्होंने कहा कि यह एक "अध्यात्मिक संचेतना" या आध्यात्मिक जागृति को भी आम लोगों में उत्पन्न करेगा।

बलिया में भृगु मंदिर ने की सांसद विरेंद्र मस्त की सराहना

बलिया में भृगु मंदिर ने की सांसद विरेंद्र मस्त की सराहना

बलिया में भृगु मंदिर की प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा ने सांसद विरेंद्र मस्त के प्रयासों की सराहना की। बलिया नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने सोमवार को पीटीआई को बताया कि जल्द ही मंदिरों का सर्वेक्षण शुरू होगा। सांसद विरेंद्र मस्त ने कहा कि बलिया में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा ऋषि भृगु को समर्पित एक गलियारा भी बनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+