अपहरण के दावे का BJP विधायक विनय शाक्य ने किया खंडन, बोले- मैं स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ
अपहरण के दावे का BJP विधायक विनय शाक्य ने किया खंडन, बोले- मैं स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ
लखनऊ, 12 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले यूपी की राजनीति में मंगलवार 11 जनवरी को काफी हलचल देखने को मिली। इस हलचल का असर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर पड़ा है। दरअसल, बीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी मंत्रीमंडस से इस्तीफा दे दिया है। मौर्य के इस्तीफा देने के बाद कई और विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच बिधूना से बीजेपी विधायक विनय शाक्य के अपहरण होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब उन्होंने अपने अपहरण का खंडन करते हुए समाजवादी पार्टी में शामिल होने की बात कही है।

बीजेपी विधायक विनय शाक्य ने इटावा में अपने आवास पर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने अपहरण के बारे में अपनी बेटी के दावे का खंडन किया। विनय शाक्य ने कहा कि वो स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हैं और समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने कहा था कि उनके पिता का चाचा देवेश शाक्य ने कुछ अन्य लोगों के साथ अपहरण कर लिया है और उनको लखनऊ ले गए हैं। शाक्य की बेटी रिया ने वीडियो जारी कर अपने चाचा देवेश शाक्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। रिया ने कहा है कि देवेश उनके पिता विनय शाक्य का अपहणरण कर लखनऊ ले गए हैं, जहां उनको सपा में शामिल कराया जाना है।
रिया ने कहा है कि मेरे पिताजी को कुछ साल पहले लकवा मार दिया था जिसके बाद से वो चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनकी बीमारी का फायदा उठाकर ही चाचा देवेश शाक्य उनको घर से उठाकर सपा में शामिल करने के लिए लखनऊ ले गए हैं। मैं सबको बताना चाहती हूं कि हम भाजपाई हैं और पार्टी के साथ खड़े हैं। तो वहीं, अब विनय शाक्य ने अपने अपहरण होने की बात का खंडन किया है। साथ ही बेटी रिया के वीडियो को ही साजिश बता दिया है।
दो बार विनय शाक्य रह चुके विधायक
बिधूना सीट से विनय शाक्य दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2012 में एमलएसी रहते हुए विनय ने अपने भाई देवेश शाक्य को चुनाव लड़वाया था। हलांकि देवेश चुनाव नहीं जीते। इधर उनकी पुत्री रिया अब विधायक पिता की विरासत संभालने में जुटी थी। बेटी भाजपा से ही चुनाव लड़ना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications