सीएम योगी की रैली में भाजपा विधायक ने वोटर को धमकाया, हमसे पंगा न लेना
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड में भाजपा के विधायक मंच से विरोधी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और वोटरों को धमकाते नजर आये। मौका था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा का, जहां जनपद नूरपुर से भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह ने मंच से माइक संभालते ही हमलावर अंदाज में बोलना शुरू कर दिया।

भाजपा विधायक ने कहा कि मुरादाबाद में पहले से विनोद अग्रवाल महापौर थे और वही रहेंगे। मुरादाबाद में बता दो गली-गली जाकर, बेकार कोई हमसे पंगा न ले भाई।

उन्होंने वोटरों को धमकाते हुए कहा, लंबे समय तक देश और प्रदेश में काम करना हैं, अगर कोई पंगा लेगा उसे दिक्कत होगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि ये मोहल्लों में बता दो कि वोट तो कमल के फूल पर देना ही है और तुम्हें लेना ही है। भाजपा विधायक लोकेन्द्र चौहान जब दबंगई दिखाने के अंदाज में बोल रहे थे तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर ही थे।












Click it and Unblock the Notifications