VIDEO: ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में बीजेपी विधायक ने बताई योगी की 'ऊपर वाली' बात

दरअसल मुजफ्फरनगर में एक ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम का हिस्सा बने विधायक जी ने सभा की गरमाहट ये कहकर बढ़ा दी कि किन लोगों को मुख्यमंत्री ने ऊपर पहुंचाने की बात कही है।

मुजफ्फरनगर। बीएचयू में महिला सुरक्षा को लेकर बवाल मचा है तो मुजफ्फरनगर में बीजेपी विधायक ये बता रहे हैं कि किन लोगों को मुख्यमंत्री ने ऊपर पहुंचाने की बात कही है। अपने बयानों से विवादित शब्द उगलने के लिए मुजफ्फरनगर के विधायक विक्रम सैनी पहले भी सुर्खियों में रहे हैं तो इस बार उन्होंने तीन तलाक को मुद्दा बनाया है। दरअसल मुजफ्फरनगर में एक ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम का हिस्सा बने विधायक जी ने सभा की गरमाहट बढ़ा दी। विक्रम सैनी ने यूं तो ब्राह्मण समाज की मजबूती बताई लेकिन साथ ही साथ तीन तलाक और महिला असुरक्षा के मुद्दों से उन्हें परिभाषित करते रहे। जिसमें कई बार उन्होंने विवादित शब्दों का सहारा लिया।

BJP MLA tell Yogi Adityanath that talk on Hindus

तीन तलाक के मुद्दे को कटघरे में रखते हुए विधायक विक्रम सैनी ने ब्राह्मण समाज की कई बातें रखीं। विधायक ने हिन्दू समाज पर बोलते हुए तीन तलाक जैसी परंपरा का जमकर विरोध किया। हिंदू परंपरा की मजबूती को बताते हुए विधायक ने कहा कि यहां पति-पत्नी कितना लड़ लें लेकिन साथ तो सात जन्मों का होता है। विधायक विक्रम सैनी की बातों का यूं तो मतलब ढूंढना राजनीतिक कारण हो सकता है लेकिन इस बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि बीजेपी घर वापसी और लव जिहाद जैसे मुद्दों को बनाए रखने के लिए ऐसे बयानों का सहारा लेती आई है। वहीं विधायक ने अपने बयान में यहां तक कह डाला कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदू परंपरा के विरोध में आने वाले को ऊपर उठाने की बात कही है।

विधायक के मुताबिक सीएम ने कहा कि धर्म के विरुद्ध लोगों को और महिलाओं से छेड़खानी करने वालों को ऊपर भेज दो। यहां तक कि उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को महिला पुलिस से बीच चौराहे पर पिटवाओ। इतना ही नहीं विधायक जी ने तो रिकॉर्ड तोड़ वोटों से अपने चुनाव जितने के रहस्य का खुलासा तक कर दिया। गौकशी और बीजेपी के उन तमाम ऐजेंडे को रखते हुए विधायक जी कई बार विवादित हो गए, सुनिए उनके बयानों पर ब्राह्मण सामज में कैसी गर्मजोशी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+