'राहुल गांधी का 'इटली वाला बेटा' बनेगा अगला कांग्रेस अध्यक्ष'
लखनऊ/ बलिया। अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर से कुछ ऐसा बोल दिया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बार विधायक जी ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन बड़े नेताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद निजी जीवन पर टिप्पणी की है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी, मुलायम सिंह और एनडी तिवारी की अघोषित शादी को लेकर सवाल उठाए।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि जैसे सोनिया गांधी जी के बाद राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं वौसे ही राहुल गांधी के बाद उनका इटली में पैदा हुआ कोई संभावित बेटा ही कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। राहुल गांधी पर अपने इस बयान के बाद उन्होंने एनडी तिवारी और मुलायम सिंह यादव को भी लपेटा। उन्होंने कहा कि एन डी तिवारी का बुढ़ापे में डीएनए टेस्ट के बाद बेटे के राज का पता चला था। ऐसे ही मुलायम सिंह भी कहते है कि उनकी एक शादी है पर वो अपनी दूसरी शादी को छिपाते हैं। अगर वह नहीं बताते हैं कि उन्होंने दूसरी शादी की है तो 'प्रतीक यादव' कौन है? वह भी मुलायम सिंह की अघोषित शादी का परिणाम है।
वापस राहुल गांधी पर लौटते हुए उन्होंने कहा कि उनका डीएन के टेस्ट करा कर कांग्रेस का अध्यक्ष उनका इटली में पैदा हुआ संभावित बेटा ही बनेगा, जो कुछ दिनों बाद पता चलेगा। राहुल गांधी की शादी में देर होने की बात पर कहा कि बुढ़ापे की शादी, शादी नहीं बल्कि बर्बादी होती है। बुढ़ापे की शादी अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए होती है। जिस तरह सड़क किनारे कुआं अपने लिए नहीं बल्कि दुसरों के लिए होता है। उसी तरह बुढ़ापे की शादी अपने लिए नहीं दूसरों के लिए होती है। उन्होंने राहुल गांदी को जल्द-जल्द से शादी करने का दिया नसीहत।
ये भी पढे़ं- प्रतापगढ़: महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बदमाशों को भीड़ ने जमकर पीटा, देखें VIDEO