'भारत में रहने वाले सभी मुसलमान हिन्दू, मुगलकाल में डर से बन गए थे मुसलमान'
बलिया। अक्सर मीडिया के सुर्खियों में बने रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया कि भारत में रहने वाले मुसलमान परिवर्तित हिन्दू हैं। बीजेपी विधायक यही नहीं रुके विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए घोटालों की पार्टी करार दिया और कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोपों की झड़ियां लगा दीं।
विधायक ने मुगलों को आतंकवादी करार देते हुए कहा कि जिस समय मुग़ल भारत में आये उस समय भयवश हिन्दू, मुस्लिम बन गए। इसलिए जो भी भारत में मुसलमान हैं वो परिवर्तित हिन्दू हैं।
राफेल के सवाल पर विधायक ने कांग्रेस को घोटालो की पार्टी बताया साथ ही विधायक ने दावा किया कि कांग्रेस घोटाला घोटाला देखना हो तो इटली जाकर देखिये कई होटल चल रहे हैं जिसकी जाँच चल रही है जिस दिन जाँच पूरी हो जाएगी पूरा परिवार एक ही कोर्ट में खड़े मिलेंगे।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विधायक ने कांग्रेस पार्टी को नेहरू का कांग्रेस बताया। आजादी से पहले की कांग्रेस भारत की कांग्रेस थी लेकिन आजादी के बाद जब नेहरू प्रधानमंत्री बने तब से कांग्रेस पार्टी नेहरू की कांग्रेस हो गई।