उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

फिर विवादों में घिरे बीजेपी विधायक संगीत सोम, विवादित सीडी से प्रचार का आरोप

मेरठ की सरधना सीट से बीजेपी विधायक संगीत सोम फिर विवादों में घिर गए हैं। बीजेपी विधायक के गांव में पहुंची प्रचार गाड़ी में विवादित वीडियो क्लिप चलाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।

Google Oneindia News

मेरठ। मेरठ की सरधना सीट से बीजेपी विधायक संगीत सोम फिर विवादों में घिर गए हैं। जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक के गांव फरीदपुर में मंगलवार को पहुंची प्रचार गाड़ी का विरोध कुछ ग्रामीणों ने किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गाड़ी में लगी एलसीडी पर विवादित वीडियो क्लिप चलाई जा रही है। उन्होंने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की। ग्रामीणों की शिकायत के बाद गांव पहुंची पुलिस ने वीडियो क्लिप की कॉपी ले ली। घटना के संबंध में एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

bjp विवादों में BJP विधायक सोम, विवादित सीडी से प्रचार का आरोप

यूपी चुनाव के मद्देनजर बीते कुछ दिनों से विधायक संगीत सोम की प्रचार गाड़ी इलाके में घूम रही है, जिसके माध्यम से उनके विधायक बनने के बाद के राजनीतिक सफर की वीडियो क्लिप एलसीडी पर चलाई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें मुजफ्फरनगर दंगा, विधायक की गिरफ्तारी, खेड़ा महापंचायत, बिसाहड़ा कांड और अखलाक हत्याकांड समेत अन्य मुद्दों की क्लिप भी शामिल हैं। सभी वीडियो क्लिप में विधायक को हीरो की तरह पेश किया गया है। मंगलवार को प्रचार वाहन विधायक के अपने गांव फरीदपुर पहुंची थी। कुछ ग्रामीणों ने वीडियो क्लिप का विरोध कर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्र गांव पहुंचे और प्रचार वाहन पर चलाई जा रही वीडियो क्लिप की कॉपी लेकर लौट गए।

इसे भी पढ़ें: बहराइच: भाजपा व सपा के नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्जइसे भी पढ़ें: बहराइच: भाजपा व सपा के नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज

एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा के प्रचार वाहन पर वीडियो क्लिप चलाने की अनुमति नहीं थी। जिसके चलते दो लोगों पर आचार संहिता का मुकदमा भी दर्ज किया गया। एसडीएम ने बताया कि गाड़ी के जरिये प्रचार करने की आज्ञा लेने आये चंद्रशेखर और ड्राइवर वीरेंद्र के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों पर भी दबाव देखा जा सकता है। प्रशासन की टीम ने बीजेपी प्रत्याशी संगीत सोम को इस मुकदमे में नामजद नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर खुद संगीत सोम ने कहा है कि उन्हें यह डॉक्युमेंट्री दिखाने की अनुमति थी और जो भी खबरें मीडिया में आ रही हैं वह सब गलत हैं। उन्होंने कहा कि जांच होने दीजिए, सच खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...

Comments
English summary
BJP mla Sangeet Som may trouble over screening documentary in UP.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X