UP: डिप्टी CM केशव के लिये अपनी सीट कुर्बान करने चला यह विधायक

केशव प्रसाद मौर्य के लिए फाफामऊ विधायक ने अपनी सीट छोड़ने की बात कही है। इसके बाद बसपा सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक विक्रमाजीत चर्चा में आ गए हैं।

इलाहाबाद। सूबे के नये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिये इलाहाबाद की फाफामऊ विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक विक्रमाजीत मौर्य ने सीट छोड़ने की पेशकश की है। विक्रमाजीत ने कहा कि वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहते हैं ताकि इस सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य विधायक बन सकें। मालूम हो कि विक्रमाजीत मौर्य बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। केशव ही उन्हे भाजपा में ले आये और वह इस समय विधायक हैं। हलांकि विक्रमाजीत मौर्य योगी मंत्रीमंडल में जगह नहीं बना सके लेकिन केशव के लिये सीट छोड़ने की पेशकश पर चर्चा में आ गये हैं।

सपा विधायक को हराकर मिली सीट

सपा विधायक को हराकर मिली सीट

इलाहाबाद की फाफामऊ सीट से बीजेपी के सर्वाधिक दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने पुराने नेताओं की जगह दल-बदल कर आये विक्रमाजीत को टिकट दे दिया। विक्रमाजीत इसी सीट से चुनाव जीतने के बाद मंत्री बने थे। जिसका असर चुनाव में भी दिखा और मोदी लहर पर सवार विक्रमाजीत ने सपा विधायक अंसार अहमद व बसपा प्रत्याशी मनोज पाण्डेय को हराया।

केशव नहीं हैं अभी सदन के सदस्य

केशव नहीं हैं अभी सदन के सदस्य

केशव मौर्य वर्तमान में फूलपुर के सांसद हैं और बगैर विधानसभा की सदस्यता के सूबे के डिप्टी सीएम बन गये हैं। संवैधानिक नियम के अनुसार केशव मौर्य को 6 महीने के अंदर किसी भी विधानसभा से चुनकर सदन का सदस्य बनना है। ऐसे में विक्रमाजीत, फाफामऊ विधान सभा सीट से केशव को चुनाव लड़ने की पेशकश करते हुये इस्तीफा देने को तैयार हैं।

विक्रमाजीत ने की थी केशव को सीएम बनाने की मांग

विक्रमाजीत ने की थी केशव को सीएम बनाने की मांग

बीजेपी विधायक विक्रमाजीत ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा थी कि केशव को सीएम बनाया जाए, फिर भी पार्टी के फैसले से वह खुश हैं। विक्रमाजीत इकलौते ऐसे विधायक हैं जिन्होंने विधायक दल की बैठक से पहले ही केशव की सीएम बनाए जाने की मांग सार्वजनिक रूप से की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+