Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'2027 में हमारी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी', UP बीजेपी विधायक के दावे पर अब अखिलेश ने साधा निशाना

UP BJP MLA Ramesh Mishra: हाल ही में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उत्तर प्रदेश से सबसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। पार्टी को 80 में से सिर्फ 33 सीटों पर जीत मिली, जबकि सपा को 36 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली। ऐसे में अब यूपी के बीजेपी विधायक ने एक बड़ा दावा करते हुए सियासी भूचाल मचा दिया।

जौनपुर की बदलापुर सीट से बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने अपने बयान में दावा करते हुए कहा कि यूपी में पार्टी की स्थिति अच्छी नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि 2027 में हमारी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी। जिसके बाद बीजेपी विधायक के बयान को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है।

UP BJP MLA Ramesh Mishra

बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने यूपी में पीडीए की तुलना में बीजेपी की स्थिति को कमजोर करार दिया है। उनके बयान का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा और उत्तर प्रदेश के चुनाव में पूरी तरह से फोकस करना पड़ेगा।

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

वहीं बीजेपी विधायक के वीडियो को पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि, "भाजपा की आम जनता का शोषण करने वाली, समाज को तोड़नेवाली नकारात्मक राजनीति के पास पीडीए की POSITIVE POLITICS का कोई जवाब नहीं है। इसीलिए भाजपा के अपने ही लोगों में हड़बड़ाहट है। PDA ही भाजपा के अंदर-बाहर भगदड़ का कारण बन रहा है।"

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "भाजपा के तथाकथित सहयोगी भी या तो किसी बहाने से भाजपा से बाहर आना चाहते हैं या वैचारिक दूरी दिखाना चाहते हैं। कोई चिट्ठी को माध्यम बना रहा है, कोई अपनी नाराज़गी भरे बयान को और कोई अंदरूनी जनप्रतिनिधि ऐसे किसी वीडियो को। भाजपाई खेमे की चिंता सिर्फ़ यूपी के 2027 के चुनाव हारने की ही नहीं है, बल्कि भविष्य का हर चुनाव हारने की है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+