BJP का मिशन 2024: युवाओं में PM मोदी की 'लोकप्रियता' बढ़ाने के लिए बीजेपी ने बनाया ये नया प्लान

लखनऊ, 15 जुलाई: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी ने अब अपनी नजरें 2024 में होने वाले आम चुनाव पर टिका दी हैं। बीजेपी के रणनीतिकारों ने अब मोदी की इमेज चमकाने और लोकप्रियता में इजाफा करने के लिए यूपी के नामचीन स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी ताकि एक राजनीतिक नेता के तौर पर युवाओं के भीतर उनकी पहुंच को और बढ़ाया जा सके। साथ ही बीजेपी सूत्रों का दावा है कि आम चुनाव से पहले यूपी में बूथों को मजबूत करने के लिए करीब 50 हजार पन्ना प्रमुखों को भी बदला जाएगा।

हर जिले के नामचीन शिक्षण संस्थानों में होगा कार्यक्रम

हर जिले के नामचीन शिक्षण संस्थानों में होगा कार्यक्रम

बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक राज्य के सभी जिलों के नामचीन शैक्षणिक संस्थानों में मोदी के उपर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और इसमें गुजरात के सीएम बनने से लेकर देश का पीएम बनने तक का राजनीतिक सफर युवाओं को बताया जाएगा। युवाओं को यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि एक प्रशासक और नेता के तौर पर मोदी किस तरह से देश ही नहीं दुनियाभर में लोकप्रिय हुए हैं और देश के गौरव को बढ़ाने का काम किया है।

मोदी की राजनीतिक यात्रा युवाओं को बताएगी बीजेपी

मोदी की राजनीतिक यात्रा युवाओं को बताएगी बीजेपी

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, '' 2001 में मोदी जब गुजरात के पहली बार सीएम बने थे तब से लेकर आज तक की उनकी राजनीतिक यात्रा को युवाओं के सामने पेश किया जाएगा। इसके लेकर बीजेपी यूपी की ईकाई की तरफ से कार्यक्रमों को लेकर एक डिटेल प्लान तैयार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम करीब दो महीने तक यूपी के सभी जिलों में स्थिति शैक्षणिक संस्थानों में कराया जाएगा। ''

हैदराबाद में हुई बैठक में बना था ये प्लान

हैदराबाद में हुई बैठक में बना था ये प्लान

सूत्रों की माने तो बीजेपी आम चुनाव से पहले मोदी की लोकप्रियता को और बढ़ाना चाहती है। खासतौर से 18 साल के युवाओं को इसके लिए टारगेट पर रखा गया है। ऐसे युवाओं को मोदी के बारे में बताकर उन्हें बीजेपी से जोड़ने की कवायद की जाएगी। बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक मोदी की लोकप्रियता को और बढ़ाने का यह प्लान हैदराबाद में हाल ही में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में तैयार किया गया था।

50 हजार पन्ना प्रमुखों को बदलेगी बीजेपी

50 हजार पन्ना प्रमुखों को बदलेगी बीजेपी

इसके अलावा बीजेपी की यूपी ईकाई ने यह भी तय किया है कि वर्तमान में बनाए गए पन्ना प्रमुखों में से करीब तीस फीसदी को बदला जाएगा। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद ही हर बूथ की स्थितियों को ध्यान में रखकर पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी दी गई थी। अब इनमें से तीस फीसदी को बूथ में बदले समीकरण के हिसाब से बदला जाएगा। सूत्रों की माने तो ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी में करीब 50 हजार पन्ना प्रमुखों को बदला जाएगा।

कमजोर बूथों पर सांसद-विधायकों को दी गई है जिम्मेदारी

कमजोर बूथों पर सांसद-विधायकों को दी गई है जिम्मेदारी

दरअसल यूपी में हाल ही में कमजोर बूथों को लेकर संगठन की अहम बैठक हुई थी। इसी बैठक में यही यह तय किया गया कि कमजोर बूथों पर पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाना चाहिए। कमजोर बूथों की जिम्मेदारी सांसदों और विधायकों को भी दी गई थी। बीजेपी ने संगठन स्तर पर यूपी में करीब 20 हजार बूथों की पहचान की है। इसी तरह बीजेपी यूपी के सभी 75 जिलों में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भी कार्यकर्ताओं को मोबलाइज करने का काम कर रही है। इसके तहत यूपी में दो करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+