भाजपा नेता ने होर्डिंग लगाकर दी 26 जनवरी पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई, उड़ा मजाक
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर के बीजेपी नेताओं को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस का अंतर ही नहीं मालूम है। यही वजह है कि यहां एक बीजेपी नेता पोस्टर लगाकर 26 जनवरी के लिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता दिवस के लगे पोस्टर यहां मजाक बने हुए हैं।

दरअसल पुवायां विधानसभा के विधानसभा संयोजक और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कस्बे में लोगों को बधाई देने के लिए पोस्टर लगवाएं हैं। इन पोस्टरों में बीजेपी नेता 26 जनवरी के मौके पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते दिखाई पड़ रहे हैं। बीजेपी नेता सुधीर गुप्ता को यही नहीं पता कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है जबकि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। इन पोस्टरों को लेकर यहां बीजेपी नेता हंसी का पात्र बने हुए हैं।

लोगों का कहना है कि जिस नेता को यह नहीं मालूम कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होता है, उस नेता से क्या उम्मीद की जाए। वहीं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष संजू गुप्ता भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई के लगे पोस्टर को लेकर मजाक का विषय बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications