वाराणसी: BJP कैंडिडेट का वोट काटने चुनावी मैदान में BJP नेता
बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुजीत सिंंह टीका ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
वाराणसी। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी नेता ही बीजेपी के उम्मीदवार के विरोध में नामांकन करेंगे। ताजा मामला वाराणसी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का है जहाँ बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुजीत सिंह टीका अब 15 तारीख को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराने जा रहे हैं।

क्या था मामला
दरअसल पिछले दिनों सुजीत सिंह टीका ने प्रेस वार्ता कर शहर उत्तरी के सीट पर सिटिंग एमएलए व बीजेपी नेता रविंद्र जयसवाल का विरोध किया था और मांग की थी कि इनका नाम बदला जाय और इसके लिए शीर्ष नेतृत्व को 7 फरवरी तक समय दिया था। लेकिन जब उन्हें उनके मुताबिक संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अब वो 15 तारीख को नामांकन कर रहे हैं।
क्या कहा सुजीत सिंह टिका ने
बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुजीत सिंह टीका ने कहा कि हमने शीर्ष नेतृत्व को समय दिया था विचार करने के लिए लेकिन उन्होंने मुझे नजरअंदाज किया। 2012 में भी मुझे बैठाया गया था लेकिन इस बार मेरे साथ धोखा हुआ अब इसलिए मैं 15 तारीख को नामांकन करने जा रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications