पीएम मोदी के आह्वान पर भाजपा नेता चढ़े तांगे पर, घोड़ा जवाब दे गया
पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा नेता पेट्रोल और डीजल बचाने के लिए तांगे पर सवार हुए लेकिन अचानक घोड़ा बिदक गया।
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में स्वच्छ पर्यावरण के लिए सप्ताह में एक दिन बिना डीजल, पेट्रोल वाहन के सफर करने के आह्वान के बाद से ही भाजपा नेता विनीत अग्रवाल इस अपील को स्वीकारते हुए अब ईरिक्शा और तांगा में सफर करने लग गए हैं।

मंगलवार को बीजेपी के दर्जनभर नेता तांगा में सवार होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बीजेपी नेताओं में फोटो खिंचाने की होड़ लग गई तभी घोड़ा जवाब दे गया।

तांगे में क्षमता से ज्यादा लोगों के बैठने की वजह से बिदका घोड़ा सड़क से कई फुट ऊपर उछल गया और बीजेपी नेता हादसे के शिकार होते-होते बचे।

दरअसल , बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोदी जी ने लोगों से सप्ताह में एक बार डीजल और पेट्रोल की गाड़ियों के इस्तेमाल से परहेज कर आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर पर्यावरण बनाने में योगदान देने की बात कही है इसलिए वो संकल्प ले चुके हैं कि सप्ताह में एक दिन वो अपनी दिनचर्या ईरिक्शा या तांगा में सफर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications