Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वरिष्‍ठ BJP नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का वीडियो, 20 दिन बाद क्‍यों हो रहा वायरल, खुद ने बताई सच्‍चाई

BJP Leader Babban Singh Video: भाजपा नेताओं के इन दिनों 'अच्‍छे दिन' नहीं चल रहे हैं। मध्‍य प्रदेश में आठ बार के विधायक और भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके विजय शाह (Vijay Shah) ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग करने वालीं महिला कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्‍पणी करके घिर गए हैं। वहीं, अब उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी (Babban Singh Raghuvanshi) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक डांसर के साथ कथित रूप से अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं।

उत्‍तर प्रदेश के वरिष्‍ठ भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का यह वायरल वीडियो करीब 20 दिन पुराना है। इतने दिन बाद अब क्‍यों वायरल हो रहा है, जिसकी वजह भी खुद रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में बताई है। इसे किसी की साजिश करार दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में बब्बन सिंह रघुवंशी सारी राजनीतिक मर्यादाओं को ताक पर रखते दिखाई दे रहे हैं।

BJP Leader Babban Singh video

भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी डांसर को अपनी गोद में बैठाते हैं और फिर खुलेआम उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते हैं। वीडियो में वह डांसर को किस करते हुए भी नजर आते हैं। उनकी हरकतें इतनी आपत्तिजनक हैं कि वीडियो पर हर तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। वायरल वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है जैसे भाजपा नेता को न तो मौके की शर्म है और न ही किसी कानून या संगठन का डर।

भाजपा नेता का वायरल वीडियो कब और कहां का है?

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी डांसर का यह वायरल वीडियो लगभग 20-30 दिन पुराना है और बिहार का है। बब्बन सिंह रघुवंशी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार गए थे। उसी शादी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां यह घटना घटी। कार्यक्रम के दौरान ही यह वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जिसमें वह डांसर के साथ सबके सामने अश्लीलता करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Who is Babban Singh Raghuvanshi: बब्बन सिंह रघुवंशी कौन हैं?

बब्बन सिंह रघुवंशी उत्‍तर प्रदेश बलिया की 'द सहकारी चीनी मिल' के चेयरमैन हैं। उनका दावा है कि वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने 1993 में बांसडीह विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और फिलहाल खुद को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संभावित उम्मीदवार भी बताते हैं।

वीडियो पर बब्बन सिंह का बयान

वीडियो वायरल होने के बाद बब्बन सिंह रघुवंशी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि 'आज से 20 दिन पहले मैं राजेश सिंह प्रधान के लड़के की बारात में बिहार गया था। वहीं, केतकी सिंह के पति गुडडू भी गए थे। मैं 1993 में बांसडीह विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और 93 हजार वोट पाया था। इसलिए केतकी सिंह के लोगों द्वारा इस तरह की साजिश रची गई है।

रघुवंशी का आरोप है कि केतकी सिंह के इशारे पर उनकी छवि खराब करने की साजिश रची गई है। उन्होंने खुद को यूपी सरकार में मंत्री दया शंकर सिंह का रिश्तेदार भी बताया और दावा किया कि इसी वजह से उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और 20 दिन बाद वीडियो वायरल करवाया जा रहा है।

अब पार्टी क्या कदम उठाती है?

बब्बन सिंह रघुवंशी का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के स्थानीय और प्रदेश नेतृत्व की नजर इस प्रकरण पर है। हालांकि, अब तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन आने वाले समय में इस पर कोई कार्रवाई हो सकती है। विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+