यूपी में एक साथ 80 लोकसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकालने जा रही है भाजपा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के नजदीक आते ही बीजेपी यूपी के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लामबंद नजर आ रही है। इसके लिए भाजपा ने कहीं बाइक रैली तो कहीं जन जन तक जाकर भाजपा के कार्यो को कार्यकर्ता जनता को याद दिलाने में जुटगे। इसके लिए 146 कार्यक्रमों की योजनाएं बनाई गई हैं। पूरे प्रदेश में बीजेपी के लिए एकसाथ जोरदार माहौल बने इसके लिए 17 नवंबर को सभी लोकसभा सीटों से बाइक रैली निकाली जाएगी।

BJP to get bike rally on November 17 in Uttar Pradesh

मीडिया खबरों के अनुसार, वाराणसी के गुलाब बाग कार्यालय में हुई बैठक में क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश को भगवामय बनाने के लिए 17 नवंबर से सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली बूथ स्तर से शुरू होकर सभी विधानसभाओं से होकर लोकसभा क्षेत्र में निर्धारित केंद्र पर पहुंचेगी।

मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एक बूथ से कम से कम 5 बाइक सवार कार्यकर्ताओं का दस्ता निकलेगा। हर लोकसभा में पांच से 10 हजार कार्यकर्ताओं की संख्या होगी। इस रैली में हर कोई बाइक पर होगा। 30 अक्तूबर तक बूथ समिति गठन का काम पूरा करना अनिवार्य है। बता दें कि कार्यक्रम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने महानगर में तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+