भाजपा की महिला नेता को पति ने जहर देकर मार डाला!

कानपुर में भाजपा नेत्री की मौत हो गई। उनके परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भाजपा नेत्री की मंगलवार शाम अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गयी। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

भाजपा की महिला नेता को पति ने जहर देकर मार डाला!

रामबाग निवासी शैलेश शुक्ल बैंककर्मी हैं। उनकी पत्नी हेमलता कानपुर उत्तर क्षेत्र में बीजेपी नगर मंत्री थी । मंगलवार शाम अचानक हेमलता की हालत बिगड़ी तो उनको पास के हास्पिटल ले गए तो डाक्टरों ने उनको कॉर्डियोलॉजी रेफर कर दिया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी पाकर पहुंची छोटी बहन पुष्पलता व भतीजे विवेक ने शैलेश पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के चार दिन बाद ही उन्होंने हेमलता को जहर देकर मारने का प्रयास किया था। वह लगातार उसे दवाओं का ओवरडोज दे रहे थे। कई बार वह उसे रात में पीटकर घर से निकाल चुके हैं। मृतका के परिजनों ने पति शैलेश पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है | मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मामला संग्दिघ लग रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+