रामनवमी पर बीजेपी की भविष्यवाणी- 2019 से पहले अयोध्या में बनेगा राम मंदिर

उन्होंने अपने बयान को स्वामी ब्रह्म योगानंद की भविष्यवाणी और कोर्ट के निर्णय से जोड़ दिया। ताकि विवाद की स्थिति में सफाई देने में चूक न हो। फिलहाल इस बयान को चुनावी समीकरण से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

इलाहाबाद। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इलाहाबाद में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 2019 तक राम मंदिर निर्माण की बात कही है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि स्वामी ब्रह्म योगानंद ने जो भविष्यवाणी की है, वो सच साबित होगी और सुप्रीम कोर्ट भव्य राम मंदिर के लिए फैसला सुनाएगा। सिद्धार्थ नाथ सिंह के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में भूचाल आ चुका है। क्योंकि योगी सरकार के प्रवक्ता के तौर पर इस बात की अहमियत कहीं अधिक बढ़ जाती है। हालांकि अपनी बात को गोल-गोल घुमाकर कहने वाले सिद्धार्थनाथ सिंह ने यहां भी राम मंदिर निर्माण का दावा घुमाफिरा के ही कहा। उन्होंने अपने बयान को स्वामी ब्रह्म योगानंद की भविष्यवाणी और कोर्ट के निर्णय से जोड़ दिया। ताकि विवाद की स्थिति में सफाई देने में चूक न हो। फिलहाल इस बयान को चुनावी समीकरण से ही जोड़कर देखा जा रहा है। क्योकि अनाधिकारिक रूप से भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा गर्माना तय माना जा रहा है।

BJP declare Ram Mandir foundation in Ayodhya on RamNavmi
BJP declare Ram Mandir foundation in Ayodhya on RamNavmi

मोदी के पीएम बनने की हुई थी भविष्यवाणी

दरअसल स्वामी ब्रह्म योगानंद ने नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की भविष्यवाणी की थी और वो सच साबित हुई। इसके बाद स्वामी ने 2019 से पहले भव्य राम मंदिर के निर्माण की भविष्यवाणी की है। जिसे दोहराते हुए मंत्री सिद्धार्थनाथ ने कहा कि राम मंदिर हमेशा से बीजेपी के एजेंडे में रहा है और पार्टी कभी उससे पीछे नहीं हटी है।

मोदी के स्वच्छता मिशन में लगाई झाड़ू

BJP declare Ram Mandir foundation in Ayodhya on RamNavmi
BJP declare Ram Mandir foundation in Ayodhya on RamNavmi

विवादित स्थल पर राम मंदिर तो है ही, बस हमें अब एक भव्य राम मंदिर बनाना है। वैसे भी विरोध करने वाले चाहते हैं की राम मंदिर बने क्योंकि माहौल बदल रहा है। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि स्वामी जी की भविष्यवाणी हमेशा सच साबित होती है। इस बार भी सच साबित होगी और 2019 से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+