मिशन 2024 से पहले BJP बदल रही अपनी स्क्रिप्ट ?, भगवा खेमे के "मुस्लिम कनेक्ट" से उड़ी विपक्ष की नींद

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने उत्तर प्रदेश में आगामी शहरी चुनावों से पहले मुस्लिम समुदाय को साधने की मुहिम शुरू कर दी है। इस एजेंडे के तहत ही संगठन और सरकार की तरफ से पसमांदा मुस्लिम समाज से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हैदराबाद में हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद बीजेपी ने अचानक ही पसमांदा मुस्लिम समाज की तरफ अपना फोकस बढ़ा दिया है। संगठन की तरफ से जहां 16 अक्टूबर को लखनऊ में पसमांदा सम्मेलन का आयोजन किया गया था वहीं दूसरी ओर सरकार की तरफ से 21 अक्टूबर को प्रयागराज में मुस्लिमों के लिए अलग से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

बीजेपी ने अपनी रणनीति में किया अहम बदलाव

बीजेपी ने अपनी रणनीति में किया अहम बदलाव

इसी चर्चा के बीच कि पार्टी ने निकाय चुनाव की अपनी रणनीति में भी बदलाव किया है। बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है। भाजपा बड़ी ही चतुराई से मुसलमानों के बीच सबसे पिछड़े लोगों को जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। मुस्लिम समुदाय के बीच केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में पिछड़े मुस्लिम बस्तियों में जाकर सरकार का प्रचार किया जा रहा है।

मदरसों की सेहत संवारने में जुटी है बीजेपी सरकार

मदरसों की सेहत संवारने में जुटी है बीजेपी सरकार

इसके साथ ही संगठन के इशारे पर ही सरकार ने अवैध मदरसों की पहचान करने और दूसरा वक्फ संपत्तियों के राजस्व रिकॉर्ड की जांच करने का अभियान शुरू किया गया है। अभियान का उद्देश्य समुदाय की "आशंकाओं को दूर करना" है। इस अभियान के पीछे का मकसद यह भी दिखाना है कि बीजेपी की सरकार में सबसे गरीब मुसलमानों को कैसे फायदा हुआ है। भाजपा की अल्पसंख्यक शाखा भी ऐसे अल्पसंख्यकों की सूची तैयार कर रही है, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है।

पसमांदा समाज को लेकर बीजेपी कर रही कई कार्यक्रम

पसमांदा समाज को लेकर बीजेपी कर रही कई कार्यक्रम

भाजपा के पश्चिम यूपी के पदाधिकारी जावेद मलिक ने कहा कि, "समुदाय की तरक्की (विकास), तालीम (शिक्षा) और तहफ़ुज़ (सुरक्षा), केवल भाजपा के तहत संभव है। बाकी लोग उन्हें "वोट बैंक" के रूप में इस्तेमाल करते थे। अब, हमारे पास मुसलमानों सहित सभी समुदायों के लाभार्थियों के संदर्भ में सबूत हैं कि बीजेपी ने क्या किया है।" मंगलवार को पसमांदा (पिछड़े) मुस्लिम तक पहुंचने की योजना बनाई है जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। रविवार को अन्य उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी इसी तरह के एक समारोह में शामिल हुए थे।

डबल इंजन की सरकार का मिल रहा समाज को लाभ

डबल इंजन की सरकार का मिल रहा समाज को लाभ

दिवाली के बाद, योगी 2.0 सरकार अल्पसंख्यक इलाकों में नौकरी मेले आयोजित करने जा रही है, जो उस समुदाय के साथ पुल बनाने के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा के अल्पसंख्यक विंग के प्रमुख बासित अली ने कहा कि, "कई ऐसे लोग हैं जो डबल इंजन सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। ये सभी बीजेपी के पक्ष में हैं। स्वाभाविक रूप से, वे निकाय चुनावों में या तो प्रतियोगी या प्रचारक के रूप में होंगे।" इस महीने की शुरुआत में विभिन्न सरकारी योजनाओं के कई मुस्लिम महिला लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'धन्यवाद मोदी', पोस्टकार्ड भेजे थे।

उपचुनावों में जीत के बाद बीजेपी ने बदली अपनी रणनीति

उपचुनावों में जीत के बाद बीजेपी ने बदली अपनी रणनीति

हालांकि भाजपा नेता रामपुर और आजमगढ़ के मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा उपचुनावों में हालिया जीत की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि स्क्रिप्ट बदल रही है। बीजेपी की नजर अब अल्पसंख्यक बहुल वार्डों पर है. निकाय चुनावों से पहले, पार्टी उन लोगों की पहचान कर रही है, जिन्हें इन वार्डों में भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभ हुआ है। पश्चिम यूपी में भाजपा का मुकाबला सपा-रालोद गठबंधन, बसपा, आप और कांग्रेस से होगा। हालांकि कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत बीजेपी की इस बदली रणनीति को लेकर कहा कि भाजपा यदि अपनी कथनी को करनी में बदल दे तो देश की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। समाज के हर धर्म के प्रति इनका दोहरा रवैया है। ये केवल वोट के लिए उनका इस्तेमाल करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+