बीजेपी ने केक काटकर मनाई नोटबंदी की सालगिरह, कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

इस एक साल को पूरा होने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणासी में भाजपा के तमाम संगठनों ने इसे उत्सव के रूप में मनाया तो वहीं कांग्रेस के समर्थकों ने पीएम की इस नीति का विरोध करते हुए कला दिवस मनाया।

वाराणसी। नोटबंदी के बाद शुरू हुए घमासान को पूरे हुए एक साल बाद भी विपक्ष नोटबंदी को मुद्दा बनाकर सरकार की किरकिरी करने से नही चूकती। फिर वो विधानसभा का बीता हुआ चुनाव हो या फिर आने वाला निकाय चुनाव, यही नहीं गुजरात विधानसभा में भी इस मुद्दे को लेकर विपक्ष बीजेपी को पटखनी देने में लगी है लेकिन इन सब के बावजूद आज मोदी सरकार के नोटबंदी का फैसला हुए पूरे एक साल हो गए। इस एक साल को पूरा होने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणासी में भाजपा के तमाम संगठनों ने इसे उत्सव के रूप में मनाया तो वहीं कांग्रेस के समर्थकों ने पीएम की इस नीति का विरोध करते हुए कला दिवस मनाया।

BJP celebrate demonetization, Congress condemned

नोटबंदी का उत्सव मनाते हुए राजर्षि मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ ही महानगर मंडल के कार्यकर्तायों ने यूपी कॉलेज के परिसर में एबीवीपी के समर्थकों के साथ मिलकर पीएम की तस्वीर के समक्ष 2000 और 500 के नोट की फोटो लगे 5 किलो के केक को काटा और मोदी के जयकारे लगाए। वहीं छात्रनेता प्रतीक ने बताया कि नोटबंदी के एक साल पूरे होने के समर्थन में भाजपा युवा नेताओं द्वारा सालगिरह मनाई जा रही है। ऐसे में कांग्रेस ने कहा कि पीछे हटने वाली थी। विपक्ष की पार्टी होने पर पीएम के संसदीय क्षेत्र में अपना विरोध दर्ज कराते हुए कांग्रेसियों ने वाराणसी नोटबंदी के एक वर्ष होने पर धरना -प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया।

BJP celebrate demonetization, Congress condemned
BJP celebrate demonetization, Congress condemned

शहर के वरुणा पार इलाके में शास्त्री घाट पर नोटबंदी के विरोध करते हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद, विधायक और संघटन के कई वरिष्ठ नेताओं ने एक वर्ष पूरा होने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं मुंह पर काली पट्टी भी बांधी। इस प्रदर्शन की कड़ी में प्रदर्शनकारियों ने इसे पीएम मोदी और नोटबंदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा की सरकार कि ये नीतियां देश के विकास को रोकने वाली थीं जबकि वादा किया गया था कि काला धन भारत वापस आएगा, आतंकवाद कम होगा, बेरोजगारी खत्म होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+